Move to Jagran APP

NSUI की पूर्वी सिंहभूम इकाई में हुए विवाद के बीच रांची के पदाधिकारी मैदान में उतरे

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पूर्वी सिंहभूम इकाई में हुए विवाद की धमक राजधानी रांची तक पहुंच गई है। संगठन के रांची इकाई के पदाधिकारियों ने पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के अध्यक्ष की ओर से की गई कार्रवाई में अपना भरोसा जताया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 08:29 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 08:29 AM (IST)
NSUI की पूर्वी सिंहभूम इकाई में हुए विवाद के बीच रांची के पदाधिकारी मैदान में उतरे
NSUI की पूर्वी सिंहभूम इकाई में हुए विवाद के बीच रांची के पदाधिकारी मैदान में उतरे। जागरण

रांची, जासं । कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पूर्वी सिंहभूम इकाई में हुए विवाद की धमक राजधानी रांची तक पहुंच गई है। संगठन के रांची इकाई के पदाधिकारियों ने पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के अध्यक्ष की ओर से की गई कार्रवाई में अपना भरोसा जताया है। संगठन के हवाले से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अपनी गलतियों को छिपाने के लिए कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। यह संगठन का आंतरिक मामला है। इसमें कूदकर कुछ दूसरे संगठन अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहा है। संगठन से अपने स्तर से हल करने में सक्षम है।

loksabha election banner

एनएसयूआई के पूर्वी सिंहभूम इकाई में शामिल कुछ सदस्यों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही को धार्मिक रंग देने का प्रयास किया गया। यह कहीं से उचित नहीं है। संगठन के जिला अध्यक्ष विक्की ठाकुर के हवाले से जारी किए गए बयान में कहा गया कि जमशेदपुर जिला अध्यक्ष की तरफ से की गई कार्रवाई सिर्फ और सिर्फ संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की कोशिश है। कुछ लोग इस पूरे मामले में बेवजह धार्मिक मुद्दा उछाल कर अपनी गलतियों को इसकी आड़ में छिपाना चाहते हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संगठन की जिला इकाई की तरफ से पहले ही पूरे मामले की रिपोर्ट प्रदेश इकाई को भेज दी गई हैं।

लिहाजा राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस मुद्दे को गर्म करने वाले लोगों की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। संगठन की ओर से जारी किए गए पत्र में स्पष्ट रूप से पूरा मामला लिखा गया था। इसमें कहीं भी किसी धर्म का उल्लेख नहीं। इसके बावजूद इसमें एक विशेष धर्म और धार्मिक नारे को शामिल कर विवाद पैदा करने की कोशिश की गई। संगठन इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा। कुछ लोग एनएसयूआई के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संगठन पूरी तरह से जिला अध्यक्ष के साथ खड़ा है। इसमें किसी भी स्तर पर किसी तरह का विवाद नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.