Move to Jagran APP

उ. छोटानागपुर आयुक्त को मिली बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी

Jharkhand News Binod Bihari Mahto Koyalanchal University Dhanbad बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अंजनी श्रीवास्तव का विस्तारित कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है। दूसरी ओर यहां कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 08:54 PM (IST)
उ. छोटानागपुर आयुक्त को मिली बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी
Jharkhand News, Binod Bihari Mahto Koyalanchal University Dhanbad बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त कमल जॉन लकड़ा को धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी है। वे नियमित नियुक्ति होने तक विश्वविद्यालय के कुलपति के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। दरअसल, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अंजनी श्रीवास्तव का विस्तारित कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है। साथ ही कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि इससे पहले रांची स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति की भी जिम्मेदारी दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त डा. नितिन मदन कुलकर्णी को दी गई है। इस विश्वविद्यालय में भी कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

loksabha election banner

राज्यपाल ने पदक जीतनेवाले खिलाड़‍ियों को दी बधाई

राज्यपाल रमेश बैस ने टोक्यो पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 स्पर्धा में भारत के नाम स्वर्ण पदक हासिल करने पर अवनि लेखरा, पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल को स्वर्ण पदक जीतने, पुरुष डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा (एफ 56) में रजत पदक जीतने पर योगेश कथुनिया तथा पुरुषों की भाला फेंक प्रतिस्पर्धा (एफ 46) में भारतीय खिलाड़‍ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा खिलाड़‍ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक तथा सुंदर सिंह गुर्जर ने भी कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने दोनों खिलाड़‍ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

डीएन सिंह बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक

आम आदमी पार्टी (आप) ने झारखंड में विस्तार की प्रक्रिया आरंभ की है। इस कड़ी में तीन नए प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें डीएन सिंह, जहां प्रदेश संयोजक बनाए गए हैं, वहीं प्रेम कुमार प्रदेश उप संयोजक व आबिद अली राज्य सचिव बनाए गए हैं। तीनों ही नव नियुक्त पदाधिकारियों का मंगलवार को मोरहाबादी के अभिवादन बैंक्वेट हॉल में अभिनंदन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.