Move to Jagran APP

रांची के गहनाघर गोलीकांड के विरोध में समूचे झारखंड में 'व्यापार बंद'

झारखंड चैंबर ने बंद का आह्वान किया था। व्‍यवसायियों ने दोपहर दो बजे तक अपनी दुकान बंद रखेंगे। वे रांची के लालपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुए गोलीकांड का विरोध कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 01:55 PM (IST)
रांची के गहनाघर गोलीकांड के विरोध में समूचे झारखंड में 'व्यापार बंद'
रांची के गहनाघर गोलीकांड के विरोध में समूचे झारखंड में 'व्यापार बंद'

रांची, जासं। रांची के लालपुर स्थित ज्वेलरी दुकान 'गहना घर' में हुए गोलीकांड के विरोध में व्यापार बंद का  मिलाजुला असर दिखा। झारखंड चैंबर द्वारा सोमवार को बुलाए गए सांकेतिक व्यापार बंद के दौरान शहर की सभी सोना दुकानें बंंद रही। इस दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों के सदस्य सुबह से ही सड़क पर रहे और कोकर, लालपुर, हिनू डोरंडा, अपर बाजार आदि इलाकों में खुले प्रतिष्ठानों को बंद कराने की अपील करते रहे। 

loksabha election banner

आज व्यापारी अल्बर्ट एक्का चौक 11 बजे के बाद पर जूटे और  मेन रोड में मार्च किया। इस दौरान सैकडों की संख्या में व्यापारी पुलिस प्रशासन हाय हाय, सरकार हमें सुरक्षा दो के नारे लगा रहे थे। चैम्बर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने बताया कि बंद को राज्य भर से जोरदार समर्थन मिला है। रांची की लाखों दुकानें समेत राज्य भर में व्यापारियों ने स्वैच्छिक बंदी की है।

इससे पूर्व रविवार को चैंबर भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने 'व्यापार बंद' की घोषणा की थी। जिसे सोना-चांदी व्यवसायी समिति ने समर्थन दिया। बता दें कि 14 अक्टूबर को रांची की ज्वेलरी दुकान 'गहना घर' में घुसकर डकैतों ने दुकानदार रोहित खिरवाल और राहुल खिरवाल को गोली मार दी थी। मामले में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से व्यवसायियों में आक्रोश है।

आरजीटीए ने किया समर्थन

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) ने सोमवार को व्यावसायिक गतिविधियों को बंद रखने के निर्णय का समर्थन किया है। आरजीटीए के सभी सदस्य बंद को सफल बनाएंगे। मौके पर आरजीटीए के अध्यक्ष मदनलाल पारीक, पवन शर्मा, एसबी सिंह, एमपी सिंह, संजय जैन, सुनील सिंह चौहान, रंजीत तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.