Move to Jagran APP

डीआरएम के निर्देश के बाद भी ब्रेक वैन को नहीं किया जा रहा सैनिटाइज

रांची रेल मंडल में सबसे ज्यादा गार्ड कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 09:00 AM (IST)
डीआरएम के निर्देश के बाद भी ब्रेक वैन को नहीं किया जा रहा सैनिटाइज
डीआरएम के निर्देश के बाद भी ब्रेक वैन को नहीं किया जा रहा सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, रांची : रांची रेल मंडल में सबसे ज्यादा गार्ड कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों ने डीआरएम से मिल कर ट्रेनों के ब्रेक वैन को सैनिटाइज कराने की मांग की थी। उनकी मांग थी कि ब्रेक वैन को बराबर सैनिटाइज कराया जाए। बताते हैं कि डीआरएम ने संबंधित अधिकारी को ऐसा करने का निर्देश दे दिया है मगर, अब तक ब्रेक वैन को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू नहीं हो पाया है। इससे रेल कर्मियों में नाराजगी है।

loksabha election banner

----------

रांची रेल मंडल के कर्मचारियों को 23 अप्रैल को दी जाएगी वैक्सीन

रांची रेल मंडल के सभी कर्मचारियों को 23 अप्रैल को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कोरोना का टीका हर उम्र के रेल कर्मचारी को लगाया जाएगा। रांची लोहरदगा सेक्शन के रेल कर्मियों को लोहरदगा में, हटिया-ओराग सेक्शन के कर्मचारियों को बानो में, रामगढ़-मुरी सेक्शन और मुरी-रामगढ़ सेक्शन में रेलकर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। एडीआरएम इंफ्रा सतीश कुमार ने बताया कि इसके अलावा रेल कर्मियों के 45 साल से ऊपर की उम्र के परिजनों को भी कोरोना का टीका दिया जाएगा। 24 अप्रैल को मुरी रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

नगड़ी में वाहन चेकिग के दैरान धराया चोरी का ऑटो

रांची पुलिस ने ऑटो चोरी के मामले में वाहन चेकिग के दौरान एक अपराधी को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम अजमल अंसारी है और वह पुंदाग का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुंदाग निवासी इकबाल अंसारी का ऑटो नगड़ी के उत्तम महतो चलाता था। 20 अप्रैल को उत्तम ऑटो को अपने घर के पास खड़ा कर दिया था। अगले दिन सुबह गायब था। काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उत्तम ने नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बीते बुधवार नगड़ी पुलिस की ओर से साहेर रोड में वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इसी दौरान आरोपित चोरी का ऑटो लेकर उसी रास्ते से गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। खदेड़कर पुलिस की टीम ने उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपित अजमल ने बताया कि उसने नगड़ी से ही ऑटो की चोरी की थी। उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.