18-45 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण
राजधानी रांची में रविवार को 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीका लगाया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी रांची में रविवार को 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण लिए 10 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट बुक कराने वाले लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
शहरी इलाके में बनाए गए केंद्र
1.एटीआई कैंपस, मोरहाबादी।
2.सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट मिशन स्कूल, बरियातू रोड।
3. वीमेन्स कॉलेज (साइंस ब्लॉक) सर्कुलर रोड।
4. राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर।
5. संत जेवियर स्कूल, डोरंडा। ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्र:-
1.चुरी पंचायत, खलारी।
2. सिल्ली, ओल्ड हॉस्पिटल।
3. तमाड़, बुनियादी स्कूल।
4. नामकुम हाई स्कूल।
5. मांडर पंचायत भवन, मांडर।
दूसरे स्टेट से आने वालों के लिए जिला प्रशासन के होटल में किया क्वारंटाइन होने की व्यवस्था, देने होंगे पैसे
रांची जिला प्रशासन ने दूसरे राज्य से आने वाले ऐसे यात्रियों के लिए जो अपने घर पर क्वारंटाइन नहीं हो सकते, के लिए वैकल्पिक तौर पर होटल में क्वारंटाइन होने की व्यवस्था की है। इसके लिए शहर के तीन प्रीमियम होटल और पांच नान प्रीमियम होटल में व्यवस्था की गयी है। इसके लिए व्यक्ति को जिला प्रशासन के द्वारा तय किए गए रेट के मुताबिक चार्ज देना होगा। लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने इन होटलों का मोबाइल नंबर भी जारी किया है। स्टेशन रोड में बीएनआर चाणक्या, कैपिटाल रेसिडेंशी और लाइन टैंक रोड में होटल सरोवर पोर्टिको को प्रीमियम कैटेगरी में रखा गया है। यहां क्वारंटाइन होने के लिए व्यक्ति को 3,300 रुपये प्रतिदिन देना होगा। इसमें होटल की तरफ से खाना भी दिया जाएगा। वहीं स्टेशन रोड में होटल एके रेसिडेंसी, होटल रेडिएंट, होटल एकेएसएच रेसिडेंसी, होटल जी7 और पटेल चौक पर होटल एकॉड को नान प्रीमियम कैटेगरी में रखा गया है। इसमें क्वारंटाइन होने के लिए 1500 रुपये देने होंगे। इसमें खाने का पैसा सम्मिलित है।