Nishikant Dubey: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की एमबीए डिग्री मामले में सीबीआइ जांच की मांग
Godda MP Nishikant Dubey MBA Degree इस मामले की सीबीआइ जांच की मांग की गई। इसको लेकर दानिश ने याचिका दाखिल की है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की एमबीए डिग्री को लेकर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में इस मामले की सीबीआइ जांच की मांग की गई। इसको लेकर दानिश ने आज सोमवार को याचिका दाखिल की है। याचिका में निशिकांत दुबे की सदस्यता को भी रद करने की मांग है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की एमबीए डिग्री को लेकर राज्य में माहौल गर्म है। राज्य की सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निशिकांत दुबे की डिग्री को फर्जी बताया है।
इधर, इस मामले में सीआइडी भी जांच कर रही है। देवघर के रहने वाले विष्णुकांत झा ने भी आरोप लगाया है कि सांसद की डिग्री फर्जी है। उन्होंने इसकी शिकायत देवघर पुलिस और सीएमओ से की है। सीएमओ के पास शिकायत आने के बाद इसकी जांच सीआइडी कर रही है।