Move to Jagran APP

Indian Women Hockey Team: झारखंड की निक्की व सलीमा भारतीय महिला हॉकी टीम में

Indian Women Hockey Team. मलेशिया दौरे में पांच मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम।1 से 12 अप्रैल तक क्वालालांपुर में होंगे मैच।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 06:52 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 06:52 AM (IST)
Indian Women Hockey Team: झारखंड की निक्की व सलीमा भारतीय महिला हॉकी टीम में
Indian Women Hockey Team: झारखंड की निक्की व सलीमा भारतीय महिला हॉकी टीम में

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड की निक्की प्रधान व सलीमा टेटे का चयन मलेशिया जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में किया गया है।  1 से 12 अप्रैल तक क्वालालांपुर (मलेशिया) में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हॉकी इंडिया ने बुधवार को की।  रक्षापंक्ति की खिलाड़ी सलीमा ङ्क्षसमडेगा जिले के बरकीछापर की रहने वाली है। वहीं  मिडफील्डर निक्की प्रधान खूंटी जिले के पेरोल की रहने वाली है।

loksabha election banner

इनके चयन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, सीइओ रजनीश कुमार, महासचिव विजय शंकर, उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल,  प्रतिमा बारवा, कांति बा, जयंत केरकेïट्टा,  हॉकी खूंटी क  सचिव दशरथ महतो ने दोनों खिलाडिय़ों को बधाई दी है। भारत का पहला मैच चार अप्रैल को , दूसरा छह अप्रैल को, तीसरा आठ अप्रैल को, चौथा दस अप्रैल को व  पांचवां 11 अप्रैल को खेला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.