NIA ने टीएसपीसी के 8 उग्रवादियों पर दाखिल किया पूरक चार्जशीट Ranchi News
Jharkhand. जिन उग्रवादियों पर पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है उनमें पांच गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि तीन फरार हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 08:54 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 08:54 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने पलामू के एक केस में उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के आठ उग्रवादियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। रांची के सिविल कोर्ट परिसर स्थित एनआइए की विशेष अदालत में यह पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है। जिनपर पूरक चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें पांच गिरफ्तार व तीन फरार हैं। इसके अतिरिक्त एनआइए ने टीएसपीसी के विकास उर्फ वरुण जी, प्रेमजीत उर्फ सोनू दास तथा अन्य फरार आरोपितों के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखा है।
राज्य में टेरर फंडिंग की जांच कर रही एनआइए ने पलामू के पांकी थाने में दर्ज इस केस को नौ जुलाई 2018 को टेकओवर करते हुए नई प्राथमिकी दर्ज की थी। तब सिर्फ श्याम भोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। श्याम भोक्ता 23 नवंबर 2017 को पांकी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हुआ था। तब उसके पास से पांच लाख रुपये नकदी, एक देसी पिस्टल, दो कारतूस तथा अन्य सामान बरामद किए गए थे। इस मामले में पांकी थाने में 23 नवंबर 2017 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पलामू पुलिस जांच कर ही रही थी कि टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रही एनआइए ने इस केस को भी टेकओवर किया और नौ जुलाई 2018 को नई प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।
दहशत फैलाकर लेवी वसूलना था उग्रवादियों का लक्ष्य
एनआइए के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि श्याम भोक्ता, उचित महतो, प्रेम सागर महतो व अमित कुमार सिंह टीएसपीसी के उग्रवादी हैं। ये रिजनल कमांडर आक्रमण, कोहराम व मुकेश तथा नागेश्वर गंझू के साथ दहशत कायम कर लेवी वसूलते रहे हैं। आतंकी गतिविधियों में लेवी के रुपयों का उपयोग करते थे। श्याम भोक्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से पांच लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस मिले थे। इसके बाद उसकी निशानदेही पर लंबीटांड़ पहाड़ से एलएमजी राइफल, नाइन एमएम पिस्टल, राइफल, मैगजीन और विभिन्न हथियारों के कारतूस तथा हथियार बनाने के सामान आदि मिले थे। टीएसपीसी राज्य में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है, जो सीपीआइ माओवादियों के कैडर से टूटकर बना है।
इनपर दाखिल किया गया है पूरक आरोप पत्र
पांच गिरफ्तार उग्रवादी
1. श्याम भोक्ता उर्फ डीसी : गेंदरा, चतरा, झारखंड।
2. उचित महतो : लुट्टू, चतरा, झारखंड।
3. प्रेम सागर महतो : हरनाही, चतरा, झारखंड।
4. अमित कुमार सिंह : सिमरिया, चतरा, झारखंड।
5. लक्षमण गंझू उर्फ ललन जी उर्फ कोहराम जी उर्फ इब्राहिम जी : नवाडीह, चतरा, झारखंड।
तीन फरार उग्रवादी
1. आक्रमण जी उर्फ नेता जी उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ राम विनायक भोक्ता उर्फ विनय सिंह भोक्ता : मनातू, पलामू, झारखंड।
2. मुकेश जी उर्फ मुनेश्वर गंझू : कुटील, चतरा, झारखंड।
3. नागेश्वर गंझू उर्फ तरुण जी उर्फ धीरेंद्र भोक्ता : बरियाचक, चतरा, झारखंड।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें