Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रिमझिम फुहार के साथ हो सकता है नए साल का आगमन, बढ़ेगी कनकनी

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से लोकल क्लाउड फारमेशन हो सकते हैं। वहीं एक जनवरी से पश्चिमी विक्षोब का असर रांची सहित पूरे राज्य पर दिखने लगेगा। हालांकि दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहने की उम्मीद है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 08:15 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 08:15 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: रिमझिम फुहार के साथ हो सकता है नए साल का आगमन, बढ़ेगी कनकनी
रिमझिम फुहार के साथ हो सकता है नए साल का आगमन। जागरण

रांची, जासं । पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नव वर्ष पर रिमझिम फूहार की आस है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से लोकल क्लाउड फारमेशन हो सकते हैं। वहीं एक जनवरी से पश्चिमी विक्षोब का असर रांची सहित पूरे राज्य पर दिखने लगेगा। हालांकि दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहने की उम्मीद है। इसके 12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

वहीं बुधवार की सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। मगर दिन निकलने के साथ मौसम साफ हो गया। आसमान साफ रहने के कारण लोगों को दिन में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक पश्चिमी विक्षोब के कारण बुधवार के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं दिन में धूप खिले रहने से अधिकतम तापमान में भी इजाफा होने की आशा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 27.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 08.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कांके का तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची                    25.2            11.2

जमशेदपुर           27.6            10.2

मेदिनीनगर         24.2            09.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.