Move to Jagran APP

Jharkhand: राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी

Jharkhand सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कुछ लोगों का तबादला किया गया है तो कुछ का तबादला रोका गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 11:21 PM (IST)
Jharkhand: राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी
सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

रांची,राब्यू।  सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कुछ लोगों का तबादला किया गया है तो कुछ का तबादला रोका गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है। जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली है उनके नाम इस प्रकार हैं। मो. जियाउल अंसारी : कार्मिक विभाग के अवर सचिव के अलावा झारखंड राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी और सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

loksabha election banner

सुमन पाठक : जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कोडरमा से वापस रांची में श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में उप निदेशक हिंदी के पद पर पदस्थापित। अमर कुमार : गढ़वा में भू-अर्जन पदाधिकारी को उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में तबादला किया गया है। सीमा दीपिका टोप्पो : लेस्लजीगंज बीडीओ से तबादला करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है। उमा महतो : लोहरदगा में अपर समाहर्ता के पद पर पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना को रद करते हुए पूर्व की तरह डीआरडीए निदेशक, सरायकेला-खरसावां के पद पर यथावत रखा गया है।

रजनी रेजीना इंदवार : राजस्व विभाग में सेवा देने की अनुशंसा को संशोधित करते हुए रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पदस्थापित किया गया है।रेणु बाला : सिमडेगा में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद से मुक्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को सेवा सौंपी गई। जुल्फीकार अली : गोड्डा के अपर समाहर्ता को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त का सचिव बनाकर तबादला कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.