यूट्यूब पर अपलोड किया गया गायक संजू आनंद का एक और एल्बम, लोगों में जबरदस्त प्रतिक्रिया
Jharkhand News गायक संजू आनंद ने बताया कि उनकी कोशिशों को लगातार लोगों से सराहना मिल रही है। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से उसके मन में उत्साह है। वह आगे भी भक्ति गीतों की इस परंपरा को कायम रखेंगे।
रांची, जासं। रांची के ईशा सीरीज म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस की ओर से गायक संजू आनंद का एक और नया एल्बम लांच हुआ है। छठ पर नया गीत प्रस्तुत किया गया है। इससे पहले जय काली मैया लांच किया गया था। श्रद्धालुओं के लिए इसे यूट्यूब पर डाउनलोड कर दिया गया है। इसमें गीत संजू आनंद का है।
संगीत आबिद हुसैन ने दिया है
निर्देशन आदित्य कुमार का है। इससे पहले भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आनंद का गाया गीत चढ़ावा मेरी मैया का काफी लोकप्रिय हो चुका है। छठ के अवसर पर उनका नया एल्बम छठ मैया का गीत जल्दी ही रिलीज होने वाला है।
लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
गायक संजू आनंद ने बताया कि उनकी कोशिशों को लगातार लोगों से सराहना मिल रही है। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से उनके मन में उत्साह है। वह आगे भी भक्ति गीतों की इस परंपरा को कायम रखेंगे। बताया कि लोगों की श्रद्धा और भक्ति का पूरा ध्यान रखते हुए वह प्रार्थना के लिए गीत तैयार कर रहे हैं। बताया कि उन्हें बचपन से ही गाने और लिखने का शौक रहा है। परिवार के लोगों और दोस्तों-मित्रों के उत्साहवर्धन के बाद वह विधिवत रूप से क्षेत्र में उतर गए हैं।