Move to Jagran APP

West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल में चुनाव होने पर भाजपा को याद आए नेताजी, झामुमो ने कसा तंज

West Bengal Assembly Election 2021 झामुमो ने ने कहा कि बंगाल चुनाव आते ही भाजपा को नेताजी की याद आने लगे। राज्य में 16 साल भाजपा सत्ता में रही लेकिन कभी भी नेताजी की प्रतिमा पर फूल नहीं चढ़ाए लेकिन अब पराक्रम दिवस मनाते हुए घडिय़ाली आंसू बहा रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:04 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:05 AM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल में चुनाव होने पर भाजपा को याद आए नेताजी, झामुमो ने कसा तंज
West Bengal Assembly Election 2021: झामुमो ने भाजपा के नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंती मनाने पर तंज कसा है।

रांची, राज्य ब्यूरो। West Bengal Assembly Election 2021 झामुमो ने भाजपा नेताओं की ओर से नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंती मनाने पर तंज कसा है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल चुनाव आते ही भाजपा नेताओं को नेताजी की याद आने लगे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि राज्य में 16 साल भाजपा सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने कभी भी नेताजी की प्रतिमा पर फूल तक नहीं चढ़ाए, लेकिन अब भाजपा पराक्रम दिवस मनाते हुए घडिय़ाली आंसू बहा रही है।

loksabha election banner

कहा कि सुभाष उद्यान में भाजपा समर्थक अपना झंडा लेकर गए। वे लोग क्यों नहीं अपने साथ तिरंगा लेकर गए। ऐसी राजनीति ठीक नहीं है। कहा कि कचहरी स्थित सुभाष उद्यान में नेताजी की प्रतिमा लगाने में सहयोग किया और हर साल 23 जनवरी को वहां जाते हैं, लेकिन कभी भी जेएमएम ने नेताजी को अपना नहीं बताया। जबकि शिबू सोरेन के दादा जी रामगढ़ सम्मेलन में नेताजी के सहयोगी रहे हैं, लेकिन बंगाल में चुनाव के चलते भाजपा वाले नेताजी को अपना बताने लगे हैं। उन्होंने कहा देश की आजादी में संघ परिवार के कुछ लोग ही थे। लेकिन भाजपा अब देश के महापुरुषों को अपना बताने लगी है।

लोकतंत्र में लाठी चार्ज ठीक नहीं

एक सवाल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में लाठी चार्ज करना ठीक नहीं है। लेकिन धरना प्रदर्शन करने वालों को अपने दायरे का ख्याल रखना चाहिए। अगर कोई  कानून को चुनौती देता हैं तो कानून के रक्षक बल प्रयोग करते हैं और कानून व्यवस्था लागू करने के लिए ऐसा किया गया है। लोकतंत्र में धरना प्रर्दशन करना उनका अधिकार है, लेकिन एक सीमित दायरे में रहते हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.