Move to Jagran APP

कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लापरवाही, दो दिन मास्क चेकिंग अभियान चलाकर सो गया महकमा Ranchi News

Mask for Coronavirus रांची में पहले दिन बिना मास्क चलने वाले कुल 269 लोगों का चालान काटा गया। इनसे 134500 रुपये जुर्माना वसूला गया। दूसरे दिन बिना मास्क चलने वाले कुल 179 लोगों का चालान काटा गया। इनसे कुल 89500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 01:00 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 01:21 PM (IST)
कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लापरवाही, दो दिन मास्क चेकिंग अभियान चलाकर सो गया महकमा Ranchi News
रांची में लोग बिना मास्‍क के टहलते हुए देखे जा सकते हैं।

रांची, जासं। रांची में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दो दिन मास्क चेकिंग अभियान चलाकर महकमा सो गया है। इन दो दिनों में हेलमेट के साथ ही मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के तमाम चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान, अधिकारी और दंडाधिकारियों ने खूब मेहनत मशक्कत की। उसके बाद सब कुछ शांत हो गया। इस अभियान के कारण लोगों में कोरोना को लेकर डर और जागरुकता आ गई थी। डर जुर्माने का और बिना मास्क के पकड़े जाने पर सीधे कोविड-19 जांच सेंटर ले जाकर कोरोना की जांच कराए जाने का था।

loksabha election banner

चूंकि दो दिनों की कार्रवाई के बाद महकमे के लोग लापरवाह हो गए, इसलिए शहर के आम शहरी भी महकमे के लोगों से ज्यादा लापरवाह हो गए। अब तो किसी भी चौक चौराहे पर लोगों को बिना मास्क के टहलते हुए देखा जा सकता है। यह अभियान उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर शुरू किया गया था। अभियान के पहले दिन बिना मास्क के चलने वाले कुल 269 लोगों का चालान काटा गया था और इनसे कुल 134500 रुपये का जुर्माना वसूला गया था। दूसरे दिन बिना मास्क चलने वाले कुल 179 लोगों का चालान कटा गया और कुल 89500 रुपये जुर्माना वसूला गया था।

यहां चला था अभियान

1. यातायात थाना गोन्दा क्षेत्र में

2. यातायात थाना जगन्नाथपुर क्षेत्र में

3. यातायात थाना चुटिया क्षेत्र में

4. यातायात थाना लालपुर क्षेत्र में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.