Move to Jagran APP

Jharkhand: पार्टी संगठन में नई जान फूंकने 7 मार्च को रांची आ रहे शरद पवार, तैयारियों में जुटी एनसीपी

Jharkhand एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार आगामी सात मार्च को रांची आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर एनसीपी झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियमित बैठक हो रही है। गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 03:50 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 03:50 PM (IST)
Jharkhand: पार्टी संगठन में नई जान फूंकने 7 मार्च को रांची आ रहे शरद पवार, तैयारियों में जुटी एनसीपी
पार्टी संगठन में नई जान फूंकने 7 मार्च को रांची आ रहे शरद पवार, तैयारियों में जुटी एनसीपी। जागरण

रांची, जासं । एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार आगामी सात मार्च को रांची आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर एनसीपी झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियमित बैठक हो रही है। गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बताया गया कि पार्टी प्रमुख राज्य में संगठन में नई जान फूंकने आ रहे हैं। किसानों,गरीबों, वंचितों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाना आवश्यक है।

loksabha election banner

पार्टी प्रमुख  के आगमन से पूर्व संगठन की तरफ से नियमित रूप से कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। बैठक एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय रांची में पदाधिकारियों ने अपनी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सभी जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे राज्य को चार जोन में बांटा गया।

सभी जोन में प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सभी जिला से हजारों कार्यक्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव गोपाल सिंह, कुंदन कुमारी, मन्नान खान, शिवजी सिंह , विनय कुमार सिंह, उमेश गौस्वामी, अर्जुन कर्मकार, सिरथ आर, प्रभाकर प्रसाद सहित सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने की कार्य योजना पर भी चर्चा हुई। इसका विवरण प्रदेश कार्यसमिति की तरफ से पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.