Move to Jagran APP

झारखंड: गुमला में हथियाबंद नक्‍सलियों ने जेसीबी फूंका

जेसीबी जलाए जाने की पुष्टि आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने भी कर दी है। संवेदक सतीश प्रसाद ने बताया कि वे फिलहाल रांची में हैं। कर्मियों ने घटना की जानकारी मोबाइल पर दी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:18 PM (IST)
झारखंड: गुमला में हथियाबंद नक्‍सलियों ने जेसीबी फूंका
झारखंड: गुमला में हथियाबंद नक्‍सलियों ने जेसीबी फूंका

गुमला, जासं। गुमला प्रखंड के माड़ापानी गांव में शुक्रवार के अपराह्न लगभग तीन बजे आधा दर्जन से अधिक बंदूकधारी नक्सलियों ने काम में लगे एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। जेसीबी पूरी तरह से जल गया। मिली जानकारी के अनुसार काेटाम सिविल पथ में माड़ापानी गांव में कल्वर्ट का निर्माण कराया जा रहा था। इस सड़क का निर्माण सतीश कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है।

loksabha election banner

जेसीबी जलाए जाने की पुष्टि आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने भी कर दी है। संवेदक सतीश प्रसाद ने बताया कि वे फिलहाल रांची में हैं। उनके कर्मचारियों ने घटना की उन्हें जानकारी मोबाइल पर दी है। सड़क निर्माण का काम चल रहा था। कल्वर्ट बनाने के लिए मिट्टी कटाई का काम हो रहा था। दिन के लगभग तीन बजे कुछ लोग वहां आए और कर्मचारियों को धमकाते हुए जेसीबी को जला दिया है।

जहां पर घटना घटी है वहां पर मुश्किल से मोबाइल से बात होती है। भय वश कर्मचारी वहां से भाग गए हैं। सड़क निर्माण का काम ठप पड़ गया है। संवेदक ने बताया कि जलाए गए जेसीबी की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। पिछले दस दिनों के भीतर विकास कार्य में लगे जेसीबी जलाने की यह तीसरी घटना है।

एक घटना में पुलिस को कामयाबी मिली है और दो पीएलएफआई उग्रवादी भी गिरफ्तार भी हुए हैं। गुमला लोहरदगा के सीमावर्ती इलाका सेरेंगदाग थाना अन्तर्गत माओवादियों ने पुल निर्माण में लगे एक्सेवेटर को जला दिया था। शुक्रवार को मड़ापानी ने नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। अंजाम देने वाले नक्सलियों के गिरोह का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.