Move to Jagran APP

National Voters Day 2021: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रांची, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम के DC को सम्‍मान

National Voters Day 2021 राज्‍य के 14 पदाधिकारी भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को सम्मानित किए जाएंगे। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार का विषय मतदाताओं को सशक्त सतर्क सुरक्षित और जागरूक बनाना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 10:40 AM (IST)
National Voters Day 2021: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रांची, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम के DC को सम्‍मान
National Voters Day 2021 रांची, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त की फाइल फोटो।

रांची, राज्य ब्यूरो। National Voters Day 2021 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को तीन जिलों के उपायुक्त सहित 14 पदाधिकारी सम्मानित होंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर नए मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र दिए जाएंगे। साथ ही वरिष्ठ मतदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा कायम रखने की शपथ दिलाई जाएगी। सभी विभाग व कार्यालय प्रधान अपने कर्मियों को भी इसकी शपथ दिलाएंगे।

loksabha election banner

सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित होकर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे। इस मौके पर अहर्ता प्राप्त नागरिक जो एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हो गए हैं, और मतदाता नहीं बन सके हैं, अपना दावा पत्र प्रपत्र-6 में बीएलओ को दे सकते हैं। बता दें कि वर्ष 1950 में स्थापित भारत निर्वाचन आयोग के 61वें स्‍थापना वर्ष 25 जनवरी 2011 से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस इस तिथि काे मनाया जाता है। इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य विषय देश के मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक बनाना है।

ये पदाधिकारी होंगे सम्मानित

- छवि रंजन, उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रांची।

- सुशांत गौरव, उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सिमडेगा।

- अरवा राजकमल, उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, प. सिंहभूम

- विजय कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता, बोकारो।

- नंद किशोर लाल, निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, पोटका विधानसभा क्षेत्र।

- जयवर्द्धन कुमार, निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र।

- विशालदीप खलखो, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, देवघर।

- प्रियंका सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां।

- श्वेता गुप्ता, अवर सचिव, राज्यपाल सचिवालय।

- हीरालाल मंडल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग।

- गीता चौबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग।

- संजय प्रसाद श्रीवास्तव, अवर सचिव, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग।

- नवल किशोर राय, अवर सचिव, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग।

- कृष्ण कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.