National Open Race Walking Championships: उत्तराखंड के मनीष रावत ने 35 किमी वाॅक में जीता स्वर्ण
राष्ट्रीय वाॅकिंग चैंपियनशिप में रविवार को मनीष ने 35 किलोमीटर वाॅक का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनीष ने 2 घंटा 49 मिनट 14 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक तो जीता लेकिन 2022 में चीन के ताइकांग में होनेवाली विश्व रेस वाॅकिंग प्रतियोगिता की पात्रता हासिल करने से चूक गए।
रांची, जासं । मोरहाबादी मैदान में चल रही 8 वीं राष्ट्रीय रेव वाॅकिंग चैंपियनशिप में रविवार को मनीष रावत ने 35 किलोमीटर वाॅक का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनीष ने 2 घंटा 49 मिनट 14 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक तो जीता लेकिन 2022 में चीन के ताइकांग में होनेवाली विश्व रेस वाॅकिंग प्रतियोगिता की पात्रता हासिल करने से चूक गए। इसी स्पर्धा में गणपति कृष्णन ने 3 घंटा 5 मिनट 9 सेकेंड के समय के साथ रजत और विकास ने 3 घंटा 8 मिनट 45 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। मनीष उत्तराखंड के चमोली जिला के सत्तार के रहने वाले हैं।
एथलिटों की कमी के कारण महिला 35 किमी वाॅक कैंसिल
35 किलोमीटर वाॅक में महिलाओं की स्पर्धा को एथलिटों की कमी के कारण कैंसिल करना पड़ा। इस ग्रुप में दो मात्र दो महिलाओं ने निबंधन कराया था। प्रतियोगिता के लिए कम से 3 महिलाओं का भाग लेने की अनिवार्यता है, इसलिए आयोजकों ने स्पर्धा को कैंसिल कर दिया। वहीं पुरूषों के 35 किलोमीटर वाॅक में भी मात्र 4 एथलिटों ने ही भाग लिया।
8वीं राष्ट्रीय वाॅकिंग चैंपियनशिप के विजेता
35 किमी पुरूष
स्वर्ण: मनीष रावत, 2 घंटा 49 मिनट 14 सेकेंड
रजत: गणपति कृष्णन 3 घंटा 5 मिनट 9 सेकेंड
कांस्य: विकास 3 घंटा 8 मिनट 45 सेकेंड