Move to Jagran APP

Amit Shah Meeting: गृह मंत्री अमित शाह से 26 को मुखातिब होंगे CM हेमंत सोरेन, मुख्‍य सचिव और डीजीपी होंगे साथ...

Amit Shah Meeting केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 सितंबर को एक बार फिर से झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से मुखातिब होंगे। शाह राज्यों के मुख्यमंत्रियों सीएस व डीजीपी के साथ 26 को बैठक कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 12:50 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 12:51 AM (IST)
Amit Shah Meeting: गृह मंत्री अमित शाह से 26 को मुखातिब होंगे CM हेमंत सोरेन, मुख्‍य सचिव और डीजीपी होंगे साथ...
Amit Shah Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन।

रांची, राज्य ब्यूरो। Amit Shah Meeting केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। बैठक का विषय राज्यों में नक्सलियों की गतिविधियां हैं। नक्सलियों की गतिविधियों के रोकथाम, की जा रही कार्रवाई व चलाए जा रहे अभियान के बारे में गृह मंत्री जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे। आगामी 26 सितंबर की बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय में इससे संबंधित उपलब्धियों व की गई कार्रवाई से संबंधित फाइल तैयार की जा रही है।

loksabha election banner

23 को रांची आएंगे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर 23 सितंबर को रांची आएंगे। वे मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक अध्यक्ष पवन साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्याय काशीनाथ महतो, अमरनाथ चौधरी, राजेश कुशवाहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

आरक्षण के नाम पर लोगों को दिग्‍भ्रमित कर रही हेमंत सरकार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर आरक्षण के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया है। सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में दीपक प्रकाश ने सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद पर इस मसले को लेकर जमकर निशाना साधा। कहा, केंद्र में पिछड़ों के लिए 27 और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 10 फीसदी लागू है।

केंद्र सरकार की तरह झारखंड में भी राज्य सरकार आरक्षण लागू करे। कांग्रेस-झामुमो ने पिछड़ों को सबसे ज्यादा छला है। ये घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कांग्रेस पिछड़ों का दिखावा करती रही है। राहुल सोनिया के बजाए किसी पिछड़ा को राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते। झामुमो भी पिछड़ा मोर्चा खड़ा करे। अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए ये सभी नाटक कर रहे हैं।

केंद्र की सैकड़ो योजनाएं अधर में लटकीं

दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को भी लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने जल जीवन मिशन की सुस्त गति के साथ-साथ देवघर एयरपोर्ट और जमशेदपुर के धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण कार्य के विलंब का दोष भी सरकार पर मढ़ा। उन्‍होंने कहा कि हजारीबाग, दुमका एवं पलामू मेडिकल कॉलेजों में 300 एमबीबीएस सीटें हैं, जो राज्य के कुल एमबीबीएस सीटों का पचास फीसदी है।

इस पर भी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने दाखिले पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाले हो रहे हैं। डबल राशन के बजाए सिंगल राशन ही दिया जा रहा है। पलामू में एनएच 98 और 75 के 1522 करोड़ आ गए लेकिन जमीन अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.