राजा पीटर बोले मैंने नहीं की हत्या, कुंदन पाहन बोला मैं माओवादी हूं हत्यारा नहीं
एनआइए ने राजा पीटर को बताया हत्याकाड का मास्टरमाइंड एनआइए ने रमेश सिंह मुंडा हत्याकाड में पूर्व मंत्री राजा पीटर सहित15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
राज्य ब्यूरो, रांची : राची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकाड मामले में आरोपी पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन सहित दस अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है। इस दौरान सभी अभियुक्त कोर्ट हाजिर हुए थे। अदालत ने उनके ऊपर लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया। अभियुक्तों ने इन आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि वे बेकसूर हैं। इस मामले में उन्हें बेवजह फंसाया गया है।
कोर्ट ने राजा पीटर से पूछा कि आपने प्रतिबंधित नक्सली संगठन के साथ मिलकर विधायक की हत्या की साजिश रची और हत्या के लिए पैसे मुहैया कराए। इस पर पीटर ने कहा कि उन्होंने कोई षड्यंत्र नहीं किया हैं। उन्हें फंसाया गया है। कोर्ट ने कुंदन पाहन को कहा कि आप हार्डकोर नक्सली हैं। एके 47 से पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या की। इसके जवाब में कुंदन पाहन ने कहा कि वह माओवादी है, लेकिन हत्यारा नहीं है। इससे संबंधित बयान वह पहले ही मजिस्ट्रेट के समक्ष दे चुका है। जानकारी हो कि रमेश सिंह मुंडा की हत्या नौ जुलाई 2008 को उस समय कर दी गई थी, जब वे बुंडू के एसएस हाई स्कूल में सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें रमेश सिंह मुंडा, उनके बॉडीगार्ड शिवनाथ मिंज, खुर्शीद आलम और छात्र रामधन पातर की मौत हो गई।
इन अभियुक्तों के खिलाफ हुआ चार्जफ्रेम कोर्ट ने जिन पर आरोप गठित किया उनमें राजा पीटर, कृषि दागिल उर्फ सुशील दागिल, शेषनाथ सिंह खेरवार, अमुस मुंडू, राजेश संथाल उर्फ राजेश दा, बलराम साहू, कुंदन पाहन उर्फ विकास दा, राधेश्याम बड़ाईक, जय गणेश लोहरा, प्रफुल्ल कुमार महतो उर्फ भक्ति शामिल हैं। ये सभी अभियुक्त जेल में बंद है। मार्च 2017 को एनआइए ने मामले को किया था टेकओवर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने राज्य सरकार की अनुशसा के बाद बाद इस मामले को टेकओवर किया।
28 मार्च 2017 को काड संख्या आरसी-1/2017 एनआइए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इसके पूर्व बुंडू थाने में विधायक के तत्कालीन निजी चालक व पिस्काटोली अड़की निवासी नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एनआइए ने राजा पीटर को बताया हत्याकाड का मास्टरमाइंड एनआइए ने रमेश सिंह मुंडा हत्याकाड में पूर्व मंत्री राजा पीटर सहित15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
चार्जशीट में एनआइए ने राजा पीटर को हत्याकाड का मास्टरमाइंड बताया है। कहा है कि रमेश सिंह मुंडा की हत्या के पूर्व राजा पीटर ने माओवादियों को बड़ी राशि और हथियार भी उपलब्ध कराये थे। ये अभियुक्त हैं फरार:. फूलचंद टुड्डू, भजोहरी सिंह मुंडा, गुरुआ मुंडा, विवेक जी उर्फ विवेक दा उर्फ प्रयाग माझी उर्फ करण दा उर्फ ंफुच्चू उर्फ लीटरा, रमेश उर्फ तूफान दा उर्फ अनल दा उर्फ पतिराम माझी उर्फ पतिराम मराडी, मनीष दा उर्फ प्रशात बोस उर्फ किशन दा उर्फ बूढ़ा फरार अभियुक्तों में शामिल हैं।