Move to Jagran APP

Hindu-Muslim Marriage: मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, झारखंड से भागकर पहुंची बिहार...

Bihar Jharkhand Crime News हिंदू लड़के के प्‍यार में पागल हुई मुस्लिम लड़की ने झारखंड से भागकर बिहार में जाकर शादी रचाई है। लड़की हजारीबाग की रहने वाली साहिला परवीन है। जबकि लड़का बेगूसराय का निवासी सोहन है। मंदिर में हुई इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 06:08 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 08:39 PM (IST)
Hindu-Muslim Marriage: मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, झारखंड से भागकर पहुंची बिहार...
Bihar, Jharkhand Crime News: हिंदू लड़के के प्‍यार में पागल मुस्लिम लड़की ने झारखंड से भागकर बिहार में शादी रचाई।

रांची, जेएनएन। Bihar, Jharkhand Crime News, Jharkhand News प्रेम ने एक बार फिर दीवानगी की हदें लांघ दी है। इस बार मजहब की दीवार तोड़ते हुए हिंदू लड़के के प्‍यार में पागल हुई मुस्लिम लड़की ने झारखंड से भागकर बिहार में जाकर शादी रचाई है। ताजा मामला हजारीबाग का है, जहां धर्म बदलकर मुस्लिम से हिंदू बनी युवती ने पसंद का जीवन साथी चुना। मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाली युवती साहिला परवनी हजारीबाग के एक गांव की रहने वाली है। जबकि उसका पति सोहन बिहार के बेगूसराय का निवासी है। नौलखा मंदिर में हुई इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा है। वर पक्ष की ओर से लड़के के परिवार वाले भी इस शादी समारोह के गवाह बने।

loksabha election banner

दैनिक जागरण संवाददाता ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। एक साथ काम करने के दौरान उनके बीच पहले दोस्‍ती हुई और फिर उनके बीच प्‍यार हो गया। बीते दिन झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली साहि‍ला परवीन अपने घर से भागकर बेगूसराय, बिहार लड़के के घर पहुंच गई। इसके बाद लड़के के घरवालों ने दोनों की हिंदू रीति-रिवाज के साथ नौलखा मंदिर में शादी कराई।

जानकारी के मुताबिक हिंदू लड़के से शादी रचाने के बाद साहि‍ला परवीन अब शालिनी कुमारी बन गई है। मजहब की दीवार तोड़कर एक-दूसरे के संग सात फेरे लेने के बाद यह प्रेमी जोड़ा अब काफी सुकून महसूस कर रहा है। इनके बीच पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ तो धर्म-संप्रदाय के बंधन को दोनों ने तोड़ फेंका। झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली इस मुस्लिम लड़की साहिला ने बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हिंदू लड़के सोहन से शादी कर मिसाल कायम कर दिया।

मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के के प्रेम विवाह के साक्षी बने लोगाें ने इसे दहेजलोभी समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। नौलखा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी के दौरान मौके पर बड़ी संख्‍या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। यह शादी पूरे इलाके में खास चर्चा का विषय बन गया है। मुस्लिम लड़की साहि‍ला परवीन उर्फ शालिनी झारखंड के हजारीबाग जिले की निवासी है।

बताया गया है कि साहेला परवीन ने खुशी-खुशी शालिनी कुमारी बनना स्‍वीकार कर लिया है। वह अब बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के निवासी सोहन कुमार की पत्‍नी बन गई है। सोहन करीब दो साल पहले हजारीबाग में नॉन- बैंकिंग कंपनी में काम करता था। इस दौरान ही पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर उनका प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा। साहि‍ला परवीन एक दिन पहले ही सोहन के साथ अपने घर हजारीबाग से भागकर बेगूसराय पहुंची है।

नौलखा मंदिर में हुई इस शादी में लड़के के परिवार वाले शरीक हुए। इस शादी में एक सामाजिक संगठन ने भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। शादी के बाद नवविवाहिता शालिनी और उसके प्रेमी सोहन ने कहा कि शादी को मान्‍यता देने के लिए वे औपचारिक रूप से जल्‍द ही कोर्ट मैरेज करेंगे। सामाजिक संगठन की ओर से कहा गया कि युवक सोहन ने उनसे अंतर धार्मिक विवाह कराने के लिए संपर्क साधा। पूरे मामले की तफ्तीश के बाद प्रेमी जोड़े को की शादी कराने में संस्‍था ने भरपूर सहयोग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.