Move to Jagran APP

सभी 53 वार्डों में डीप फ्रीजर उपलब्ध कराएगा नगर निगम

शव रखने के लिए रांची नगर निगम सभी 53 वार्डों में निश्शुल्क डेड बाडी फ्रीजर उपलब्ध कराएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकालेजाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:00 AM (IST)
सभी 53 वार्डों में डीप फ्रीजर उपलब्ध कराएगा नगर निगम
सभी 53 वार्डों में डीप फ्रीजर उपलब्ध कराएगा नगर निगम

जागरण संवाददाता, रांची : शव रखने के लिए रांची नगर निगम सभी 53 वार्डों में निश्शुल्क डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराएगा। निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने डेथ बॉडी फ्रीजर की मांग की थी। निगम ने अब उसे खरीदने का फैसला किया है। निगम की भविष्य की योजना यह है कि सभी वार्डों तक यह डीप फ्रीजर की व्यवस्था उपलब्ध हो। हालांकि पहले चरण में अभी 10 से 12 वार्डों के लिए ही इसे खरीदने की योजना है। पार्षदों की मांग को देख निगम ने एक टेंडर निकाला है। फ्रीजर की दर निर्धारण के लिए आगामी पांच दिसंबर तक स्थानीय अधिकृत विक्रेताओं, आपूर्तिकर्ताओं को टेंडर भरने की बात की गई है। टेंडर सात दिसंबर को खोला जाएगा। इसके लिए एडवांस 25,000 रुपये और टेंडर फीस 500 का एक ड्राफ्ट भी नगर आयुक्त के नाम से देने की बात की गई है। टेंडर में तय दर आगामी एक वर्ष तक के लिए मान्य होगा। निगम बोर्ड बैठक में इस डेथ बॉडी फ्रीजर की मांग पहले भी की गई थी। इस दौरान पार्षदों का भी यही कहना था कि अगर उनके वार्ड में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए और उनके परिजन घर से दूर रहते हैं, तो शव को रखने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने वार्ड के लोगों को कई तरह की परेशानी होती है। इसे देख अब निगम ने यह पहल की है। डेढ़ से दो लाख है कीमत

loksabha election banner

निगम की हेल्थ ऑफिसर डा. किरण ने बताया कि एक डेथ बॉडी फ्रीजर की कीमत डेढ़ से दो लाख पड़ती है। शुरुआत में कुछ वार्डों में फ्रीजर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद मांग को देखते हुए फ्रीजर की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए लोगों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.