मुंबई ने पहली पारी में झारखंड पर ली बढ़त
वर्षा बाधित अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई की टीम ने तीसरे दिन बढ़त बनाई है।
जागरण संवाददाता, रांची: वर्षा बाधित अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई की टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 345 रन बना झारखंड पर 36 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। झारखंड की टीम अपनी पहली पारी में 309 रन बनाकर आउट हो गई थी। मुंबई की टीम ने रविवार को कल के स्करो एक विकेट पर 254 रन से आगे खेलना शुरू किया। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं खेला जा सका। मुंबई की ओर से गौतम 93 और प्रग्नेश 180 रनों की पारी खेली। झारखंड की ओर से साहिल राज, मनीषी को दो- दो, अभिषेक और लाला को एक-एक विकेट मिला।
-------------
शेख भिखारी क्रिकेट में राची फाइटर चैंपियन
जागरण संवाददाता, रांची : शहीद शेख भिखारी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रांची फाइटर ने जीत लिया। रविवार को फाइनल मैच में राची फाइटर ने विजय यूथ क्लब को 55 रनों से पराजित किया। सिलदोन ग्राउंड में राची फाइटर ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में विजय यूथ क्लब 94 रनों पर सिमट गई। मुख्य अतिथि जफर ईमाम ने पुरस्कार वितरण किया।
---------
राची जिला क्रॉस कंट्री टीम घोषित
जागरण संवाददाता, रांची : डालटनगंज में 29 दिसंबर को आयोजित होनेवाली झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए रांची टीम की घोषणा रविवार को की गई। टीम का चयन होटवार में आयोजित ट्रायल के बाद किया गया। राची जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभाकर वर्मा ने चयन के बाद सफल चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। चयनित राची टीम में केशव कुमार, विक्की कुमार महतो, दीपावली कुमारी, नेहा खलखो (अंडर-14 बालक-बालिका) रवि कुमार महतो, अमित कुमार, अंजलि कुमारी पूनम कुमारी (अंडर-16 बालक-बालिका), सतीश कुमार महतो, हरीश कुमार महतो, ममता कुमारी (अंडर-18 बालक-बालिका), गौरव कुमार, तुलसी महतो, नीरज महतो, प्रकाश कुमार साहु, भुनेश्वर महतो, खुशी तिर्की (अंडर-20 बालक-बालिका), संजय महतो, विकेश कुमार, फुलचंद्र महतो, रोहित पाहन, विवेक तिर्की, नितेश कुमार, अंजु कुमारी, पूजा रानी कुमारी, उषा तिर्की (महिला-पुरुष) शामिल है। ट्रायल के आयोजन में लक्ष्मण राम, राम मुर्मू, राम प्रसाद, शशाक भूषण सिंह, संजय घोष, एसके दत्ता, पिंटु सिंहए, वीरेंद्र साहु, संजय चक्रवर्ती, प्रशात मिंज, अगनु उराव, नरेश कुजूर ने सहयोग किया।
------
राची जिला क्रिकेट के सभी मैच आज रहेगें स्थगित
जागरण संवाददाता, रांची : लगातार बारिश होने के कारण राची जिला क्रिकेट संघ ने 16 दिसंबर (सोमवार) को होने वाले अपने सभी मैच रद कर दिया है। संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर मंगलवार से मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।