Move to Jagran APP

पद्मश्री मुकुंद नायक को मिला संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री मुकुंद नायक को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी अवाड

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 01:52 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 07:01 AM (IST)
पद्मश्री मुकुंद नायक को मिला संगीत नाटक अकादमी अवार्ड
पद्मश्री मुकुंद नायक को मिला संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री मुकुंद नायक को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड-2017 से नवाजा है। बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में यह अवार्ड उन्हें झारखंड के लोक संगीत को विश्वफलक पर पहचान दिलाने में अहम योगदान देने के लिए प्रदान किया गया। मुकुंद नायक ने यह सम्मान झारखंड के लोक संगीत के संव‌र्द्धन एवं संरक्षण में अहम भूमिका अदा करने वाले यहां के कलाकारों को समर्पित किया है। राष्ट्रपति के हाथों ताम्रपत्र ग्रहण करने के बाद दूरभाष पर बातचीत करते हुए मुकुंद नायक ने कहा कि अवार्ड पाने के बाद उनकी जवाबदेही और भी बढ़ गई है। इस अवार्ड से निश्चित तौर पर झारखंड की परंपरा, संस्कृति, लोक संगीत, नृत्य आदि को प्रोत्साहन मिला है। यहां के कलाकारों को उचित मंच पर लाने और छिपी हुई प्रतिभा को ढूंढ निकालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सरकार समेत समाज के हर तबके को आगे आना होगा।

loksabha election banner

----------

अफ्रीका के सेनेगल में झारखंड का परचम लहराकर लौटी मुकुंद की टीम

मुकुंद नायक पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित तीन दिवसीय तिरंगा महोत्सव में झारखंड का परचम लहराकर मंगलवार को दिल्ली लौटे थे। मुकुंद अपनी टीम के साथ नौ फरवरी को रांची लौटेंगे। एक से तीन फरवरी तक चले तिरंगा महोत्सव में अलग-अलग प्रदेशों की तीन टीमों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। मुकुंद नायक के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय टीम ने महोत्सव में गीत-संगीत के जरिए स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के वीरों की गाथा, यहां की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा की झलक पेश की। मुकुंद नायक के अनुसार महोत्सव के पहले दिन झारखंड की टीम नागपुरी गीत (मर्दानी झूमर) '15 अगस्त आए, भारत आजादी पाए, आजादी ले जन-जन हर्षाए, आकाशे तिरंगा लहराए' पेश किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय फलक पर विख्यात भगवान बिरसा मुंडा और यहां की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

---

प्रोफाइल

-सिमडेगा जिले के बोकबा गांव में 1949 में जन्म

-मुकुंद नायक लोक गायक और नर्तक हैं उन्होंने सैकड़ों गीत भी लिखे हैं

-मुकुंद नायक की शिक्षा सिमडेगा, चाईबासा और देवघर से हुई। -लगभग दर्जन भर देशों में कार्यक्रम पेश कर चुके हैं।

-मुकुंद झारखंड सरकार के सूचना एवं प्रसारण विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

-उन्हें पद्मश्री के अलावा झारखंड गौरव सम्मान, झारखंड रत्न अवार्ड, सांस्कृतिक सम्मान आदि सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.