Move to Jagran APP

धोनी ने जब भरा रांची की सड़कों पर फर्राटा, हीरो को देख लोग बोले... आपको देखकर देखता रह गया PICS

MS Dhoni in Ranchi झारखंड रणजी टीम के मेंटर की भूमिका में भी नजर आए मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी ने शूटिंग के बाद जेएससीए स्‍टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 10:39 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 10:15 PM (IST)
धोनी ने जब भरा रांची की सड़कों पर फर्राटा, हीरो को देख लोग बोले... आपको देखकर देखता रह गया PICS
धोनी ने जब भरा रांची की सड़कों पर फर्राटा, हीरो को देख लोग बोले... आपको देखकर देखता रह गया PICS

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। MS Dhoni in Ranchi रांची के लोकल हीरो, हम सब के दुलारे और झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी ने जब राजधानी की सड़कों पर अपनी सुपर बाइक मिंजा कवासाकी की साउंड राइडिंग की तो देखने वाले बस देखते रह गए। सड़क के दोनों किनारे माही के दीवाने खड़े होकर तालियां बजाकर अपने हीरो का मान बढ़ाते रहे। बीसीसीआइ की सेंट्रल कॉन्‍ट्रैक्‍ट से बाहर किए जाने से बेफिक्र, बेधड़क और बिंदास महेंद्र सिंह धौनी का यह अंदाज लोगों को खूब भाया। धोनी के मुरीदों ने बताया कि वे इन दिनों रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में खुलकर बल्‍लेबाजी में हाथ आजमा रहे हैं। अगले आइपीएल सीजन की तैयारी में जुटे एमएस यहां कहीं भी-कभी भी बिना सिक्‍यूरिटी के नजर आ रहे हैं। बीते दिन जेएससीए स्‍टेडियम में उन्‍हाेंने रणजी टीम के खिलाड़‍ियों को बल्‍लेबाजी के टिप्‍स दिए।

loksabha election banner

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए गए महेंद्र सिंह धोनी इस फैसले से बेपरवाह नजर आए। गुरुवार को रांची में उन्होंने पहले शूटिंग का अभ्यास किया उसके बाद झारखंड रणजी टीम के साथ कुछ देर समय बिताया। क्रिकेट टीम के साथ अभ्यास के बाद वे मेंटर की भूमिका में आए और सौरभ तिवारी, नजीम सिद्दिकी, कुमार देवब्रत को बल्लेबाजी के टिप्स दिए।

धौनी दोपहर लगभग 11 बजे जेएससीए स्टेडियम पहुंचे थे। स्टेडियम में बने दस मीटर के शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का अभ्यास किया। लगभग एक घंटे तक वहां अभ्यास करने के बाद धौनी ने झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास किया। 38 वर्षीय भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने बल्लेबाजी के बाद थोड़ी देर कीपिंग में भी हाथ आजमाए। इस दौरान उनकी फिटनेस देखकर सभी दंग थे। माना जा रहा है कि धौनी इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की तैयारी में जुट गए हैं। 

धौनी ने झारखंड टीम के साथ अभ्यास किया और खिलाडिय़ों को टिप्स भी दिए। इससे पहले उन्होंने शूटिंग रेंज में भी समय बिताया। संजय सहाय, सचिव, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ।

झारखंड स्‍टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्‍टेडियम में नेट प्रैक्टिस के लिए पहुंचे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी।

रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में बल्‍लेबाजी के लिए तैयार होते महेंद्र सिंह धौनी।

जेएससीए स्‍टेडियम में बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करते महेंद्र सिंह धौनी।

नेट पर बल्‍लेबाजी के दौरान साथी खिलाड़ी को टिप्‍स देते माही।

झारखंड की रणजी टीम के कोच की भूमिका में नजर आए धौनी ने सभी खिलाड़ि‍यों को जरूरी टिप्‍स दिए।

अपने चहेते महेंद्र सिंह धौनी को साथ पाकर सबने अपने हीरो के साथ फोटो खिंचवाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.