Move to Jagran APP

MS Dhoni: धोनी का एक और कमाल... बंगलुरु में खोला एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल, माइक्रोसाफ्ट से किया करार...

MS Dhoni Bengaluru School झारखंड के गौरव देश के नामचीन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर लाजवाब प्रदर्शन किया है। आर्गेनिक फॉर्मिंग से खूब नाम कमा चुके धोनी ने इस बार शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखते हुए बेंगलुरु में एमएस धोनी ग्‍लोबल स्कूल खोला है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 06:17 AM (IST)
MS Dhoni: धोनी का एक और कमाल... बंगलुरु में खोला एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल, माइक्रोसाफ्ट से किया करार...
MS Dhoni Bengaluru School: धोनी ने शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखते हुए बेंगलुरु में एमएस धोनी ग्‍लोबल स्कूल खोला।

रांची, जासं। MS Dhoni Bengaluru School भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव, रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी अपने क्रिकेट अकादमी में भविष्य के क्रिकेटर तो तैयार कर ही रहे हैं, अब उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। बेंगलुरु में उन्होंने बच्‍चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए एक स्कूल खोला है। दक्षिण बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित एमएस धौनी ग्लोबल स्कूल अंग्रेजी माध्यम का स्कूल है, यहां सीबीएसई के गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। फिलहाल यहां सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी। महेंद्र सिंह धौनी स्कूल के संरक्षक की भूमिका में होंगे।

prime article banner

स्कूल की खासियत है यहां कक्षाओं के दिए नाम। जैसे नर्सरी और अपर किंडरगार्डन को डिस्कवरर्स के रूप में जाना जाएगा। इसके बाद कक्षा चार तक को एक्सप्लोरर्स, वहीं कक्षा सात तक को इनोवेटर्स ग्रेड के रूप में जाना जाएगा। स्कूल में कुछ बेहतरीन सुविधाएं हैं जैसे छात्रों की गैलरी, कहानी कहने का क्षेत्र, लर्निंग स्टूडियो, रोल प्ले या प्रेजेंटेशन ज़ोन आदि। इसके साथ ही साइंस की अलग-अलग प्रयोगशालाएं खास आकर्षण हैं।

स्कूल ने अपनी प्रोग्रामिंग के लिए माइक्रोसाफ्ट से विशेष अनुबंध किया है। सभी कक्षाएं स्काइप जैसी तकनीक से जुड़ी हैं। स्वच्छता के मानक पर सौ फीसद खरे इस स्कूल का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। धौनी का स्कूल है तो खेल की सुविधाएं बेजोड़ होंगी ही। क्रिकेट, टेनिस, बास्केटबाल, फुटबाल और दूसरे खेल की बेहतरीन सुविधाएं बच्चों के लिए उपलब्ध होंगी। स्वस्थ आहार चार्ट के साथ माता-पिता का मार्गदर्शन करने के लिए पोषण विशेषज्ञ यहां तैनात रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.