Move to Jagran APP

धोनी के रांची पहुंचते ही संन्‍यास की चर्चा तेज, माता-पिता से मिलकर एक-दो दिन में कर सकते हैं बड़ा एलान

चहुंओर संन्‍यास की चर्चा के बीच सभी को असमंजस में डालते हुए पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ महेंद्र सिंह धोनी रांची पहुंचे हैं। रात में अचानक घर पहुंचकर माता-पिता को भी चौंकाया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 06:19 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 05:35 PM (IST)
धोनी के रांची पहुंचते ही संन्‍यास की चर्चा तेज, माता-पिता से मिलकर एक-दो दिन में कर सकते हैं बड़ा एलान
धोनी के रांची पहुंचते ही संन्‍यास की चर्चा तेज, माता-पिता से मिलकर एक-दो दिन में कर सकते हैं बड़ा एलान

रांची, जासं। चौतरफा संन्‍यास की चर्चा के बीच रांची के लोकल हीरो महेंद्र सिंह धोनी अपने घर पहुंच गए हैं। संभव है कि माता-पिता से मिलकर वे अगले एक-दो दिनों में कोई बड़ा एलान करें। अपने संन्‍यास पर आखिरी फैसला ले लें। धोनी कब संन्यास लेंगे? वेस्टइंडीज जाने वाली टीम में चयनकर्ता माही को शामिल करेंगे या नहीं? ऐसे कई प्रश्नों का उत्तर खोज रहे उनके प्रशंसकों तथा बीसीसीआइ चयन समिति के सदस्यों को उधेड़बुन में छोड़ महेंद्र सिंह धौनी बेटी जीवा और पत्‍नी साक्षी के साथ गुरुवार की रात रांची पहुंचे। 

loksabha election banner

धोनी नई दिल्ली से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ लौटे हैं। रात में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गहमागहमी नहीं रहने के कारण माही ने वहां कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे गाड़ी में बैठ सिमलिया स्थित अपने घर निकल गए। आइपीएल शुरू होने के बाद से धौनी सिर्फ दो बार रांची एक-एक दिन के लिए ही आये थे।

पहली बार वे मां दुर्गा के दिउड़ी मंदिर में पूजा करने आए थे। वहीं दूसरी बार लोकसभा चुनाव के दौरान वोट देने के लिए आए। माना जा रहा है कि धोनी अभी कुछ दिन रांची में ही रहकर अपने भविष्य की योजनाओं पर आत्ममंथन करेंगे। वैसे वे कब क्या निर्णय लेंगे इस संदर्भ में कोई कुछ नहीं कह रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.