सांसद संजय सेठ ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, कहा- किसानों को मिलेगा लाभ
बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव लैंपस में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन सांसद संजय सेठ और विधायक समरी लाल ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि धान क्रय केंद्र के खुलने से किसानों को धान का उचित मूल्य मिल सकेगा।
बुढमू( रांची)। बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव लैंपस में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन बुधवार को सांसद संजय सेठ और विधायक समरी लाल ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि धान क्रय केंद्र के खुलने से किसानों को धान का उचित मूल्य मिल सकेगा। साथ ही बिचौलियों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपजाई गई फसल को धान क्रय केंद्र में ही बेचें, ताकि उन्हें उचित कीमत मिल सके। किसान सीधे धान क्रय केंद्र में अपनी फसल लेकर आएं। विधायक समरीलाल ने कहा कि किसान धान को क्रय केंद्र में ही बेचें। क्रय केंद्र उद्घाटन के पश्चात सांसद और विधायक ने 23 नवंबर को बुढ़मू में हुए जमीन विवाद के निपटारे की लिए सीओ मधु श्री मिश्रा. एलआर लडीसी रांची के साथ बेठक की। बैठक में विवाद का शांतिपूर्ण हल निकालने पर चर्चा की। विवाद के निपटारे के लिए सर्वसम्मति का प्रयास किया जाएगा। धान क्रय केंद्र के उद्घाटन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई लोग उपसिथत थे।