Move to Jagran APP

जानकी शरण महाराज के निधन से रांची में शोक, भक्तों में मायूसी Ranchi News

Jharkhand News ज्ञात हो कि महाराज रांची के राम जानकी तपोवन मंदिर लोहरदगा के श्री ठाकुर बाड़ी तथा जयपुर के जानकी जीवन कुंज गणगौरी बाजार मंदिर के प्रमुख थे। बताया जा रहा है कि 98 वर्ष की उम्र में उन्होंने अयोध्या में अंतिम सांस ली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 07:26 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 07:29 AM (IST)
जानकी शरण महाराज के निधन से रांची में शोक, भक्तों में मायूसी Ranchi News
रांची में मंदिर में उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

रांची, जासं। अयोध्या के लाल साहेब दरबार, कनक भवन के पीठाधीश्वर जानकी शरण महाराज के निधन की खबर से रांची में शोक की लहर है। महाराज जी के निधन के चौथे दिन गुरुवार को रांची स्थित मंदिर में दिव्य आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। ज्ञात हो कि महाराज रांची के राम जानकी तपोवन मंदिर, लोहरदगा के श्री ठाकुर बाड़ी तथा जयपुर के जानकी जीवन कुंज गणगौरी बाजार मंदिर के प्रमुख थे।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि 98 वर्ष की उम्र में उन्होंने अयोध्या में अंतिम सांस ली। 29 नवंबर को निधन के बाद गत 30 नवंबर को अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद उनके उत्तराधिकारी रामनरेश शरण की देखरेख में जल समाधि दी गई। सरयू नदी में पूरे विधि विधान से प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान महाराज जी के गुरु भाई रामाश्रय शरण, चेतराम शर्मा, ओमप्रकाश शरण सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसकी जानकारी ओम प्रकाश शर्मा ने दी।

भक्तों में मायूसी

घटना की सूचना मिलने के बाद से भक्तों में मायूसी है। महाराज जी हर साल रांची के मंदिर पहुंचते थे। यहां हजारों की संख्या में उनके भक्त हैं। उन्हें यह विश्वास नहीं हो रहा है कि महाराज जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। महाराज जी के निधन के बाद विभिन्न मंदिरों के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.