Move to Jagran APP

झारखंड के गढ़वा में प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, ससुर ने उठाया ये कदम

थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के संग फरार हो गई है। इस मामले मे महिला के ससुर ने रंका थाना में मामला दर्ज करा कर अपनी पतोहू को खोजने की गुहार लगाई है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 04:44 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 04:46 PM (IST)
झारखंड के गढ़वा में प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, ससुर ने उठाया ये कदम
झारखंड के गढ़वा में प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, ससुर ने उठाया ये कदम। जागरण

रंका (गढ़वा), संसू। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के संग फरार हो गई है। इस मामले मे महिला के ससुर ने रंका थाना में मामला दर्ज करा कर अपनी पतोहू को खोजने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला का पति दो माह पूर्व मजदूरी के सिलसिले में चेन्नई गया हुआ था। उक्त महिला का कथित मौसेरा भाई महिला के घर अक्सर आया करता था।

loksabha election banner

इस दौरान दोनों के बीच काफी अंतरंग व हंसी मजाक हुआ करता था जिसका घर वाले काफी विरोध करते थे। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को महिला का उक्त कथित मौसेरा भाई उसके यहां आया था। वह दो दिन तक यहां रूका हुआ था इसी बीच मौका देख उक्त महिला अपने एक दुधमुंहे बच्चे को साथ लेकर अपने उसके संग फरार हो गई। वहीं उसके तीन अन्य छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां को नही देख रो रोकर परेशान हैं। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर इसकी छानबीन में जुट गई है।

अकेली महिला के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 36 वर्षीय महिला के साथ दिन दहाड़े घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में महिला ने थाना में आवेदन में उल्लेख किया है कि बुधवार की दोपहर दो बजे घर में वह अकेली थी। हमारे पति बाहर काम करते हैं। इसी बीच मकरी छह मईलवा निवासी राजेन्द्र राम पिता स्व. करीमन राम घर में घुसकर मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

जब मैं इसका विरोध करते हुए गुहार लगाई तो मेरी बेटी जो घर से बाहर थी वह मुझे बचाने का प्रयास किया। आरोपित राजेंद्र ने उसके साथ भी छेड़खानी की। इसी बीच ग्रामीणों के आने की भनक लगते ही वह घर से निकलकर भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। महिला ने कहा है कि पूर्व में भी मेरे साथ उसने ऐसा प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीणों द्वारा पंचायत बुलाकर कड़ी चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया था। उसने कहा कि राजेन्द्र राम एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.