Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा का दामन थामने को शुभ मुहूर्त के इंतजार में आधा दर्जन विधायक, चुनाव से पहले पाला बदल का खेल

जिन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं उनमें झामुमो के कुणाल षाडंगी कांग्रेस के सुखदेव भगत मनोज यादव झामुमो के जय प्रकाश भाई पटेल प्रमुख हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 09:37 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा का दामन थामने को शुभ मुहूर्त के इंतजार में आधा दर्जन विधायक, चुनाव से पहले पाला बदल का खेल
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा का दामन थामने को शुभ मुहूर्त के इंतजार में आधा दर्जन विधायक, चुनाव से पहले पाला बदल का खेल

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े से इन विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं, लेकिन फिलहाल ये माननीय समय, काल और परिस्थिति का आकलन कर रहे हैं। इनकी शामिल होने को लेकर कुछ शर्तें भी हैं, जिन पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद ही वे अपने दलों को छोड़ेंगे। जाहिर है इन्हें यह भरोसा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से ही चाहिए।

loksabha election banner

चर्चा यह भी है कि ये तमाम विधायक अमित शाह के समक्ष ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। शाह या तो जल्द ही झारखंड का रुख करेंगे या ये विधायक दिल्ली जाकर भाजपा से जुड़ेंगे। लोकसभा चुनाव से पूर्व राजद छोड़कर अन्नपूर्णा देवी ने भी टिकट की गारंटी पर दिल्ली में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। जिन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं, उनमें झामुमो के कुणाल षाडंगी, कांग्रेस के सुखदेव भगत, मनोज यादव, झामुमो के जय प्रकाश भाई पटेल प्रमुख हैं। जय प्रकाश भाई पटेल का नाम तो तय ही माना जा रहा है। वहीं, विपक्ष के संताल के कुछ और विधायकों के खेमे में सेंधमारी में भाजपा जुटी है।

हालांकि, कुणाल शनिवार को झामुमो की 'बदलाव यात्रा' में देखे गए, जिससे उनके जाने को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पूर्व विधायकों की अदला-बदली खूब चल रही है। झारखंड विकास मोर्चा के प्रकाश राम ने बाबूलाल मरांडी से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, आजसू विधायक विकास मुंडा शनिवार को झामुमो के साथ हो लिए। विकास ने झामुमो की 'बदलाव यात्रा' में पाला बदल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.