Move to Jagran APP

Monsoon Update in Jharkhand: पूरे राज्य में सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

सोमवार को सुबह से घने बादल छाएं हैं। हवा में आद्रता का स्तर 100 प्रतिशत है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि सोमवार को पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा सरायकेला-खरसांवा खूंटी रांची बोकारो रामगढ़ धनबाद हजारीबाग गुमला दुमका में भारी बारिश होगी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 07:26 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 07:28 AM (IST)
Monsoon Update in Jharkhand: पूरे राज्य में सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon Update in Jharkhand: पूरे राज्य में सक्रिय हुआ मानसून। जागरण

रांची, जासं । सोमवार को सुबह से घने बादल छाएं हैं। हवा में आद्रता का स्तर 100 प्रतिशत है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि सोमवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रांची, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, गुमला, दुमका, में भारी बारिश होगी। इसके साथ अन्य जिलों में मध्य़म दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में आरेंज अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय होते ही रविवार को लगभग सभी जिलों मे जमकर बारिश हुई। राज्य में साप्ताहिक लाकडाउन के कारण लोगों ने मानसून की पहली बारिश का मजा घर पर लिया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र एक से दो दिनों में चक्रवात का रूप ले लेगा। मानसून के साथ राज्य के मौसम पर इसका असर भी दिखेगा। इसके कारण 17 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

मानसून के आते राजधानी में हुई झमाझम बारिश

मानसून के राजधानी रांची में पहुंचते ही झमाझम बारिश हुई। सुबह करीब छह बजे से बारिश शुरू हो गयी। मौसम विभाग के अनुसार रात से सुबह तक रांची में 37.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। हालांकि दोपहर बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली। दिन में रांची में करीब तीन मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के मोहारो में 94 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा का 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 22.6 मिमी रिकार्ड किया गया।

शहर       अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची               29.2                            22.6

जमशेदपुर        31.5                            26.0

मेदिनीनगर        30.8                           25.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.