Move to Jagran APP

Monsoon Update: झारखंड में 17 दिनों में 93 प्रतिशत अधिक हुई बारिश, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

राज्य में इस बार मानसून की सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक जून से 17 जून तक 93 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान राज्य में सामान्य रूप से 77.8 मिमी औसत बारिश होती है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:44 AM (IST)
Monsoon Update: झारखंड में 17 दिनों में 93 प्रतिशत अधिक हुई बारिश, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश
Monsoon Update: झारखंड में 17 दिनों में 93 प्रतिशत अधिक हुई बारिश। जागरण

रांची, जासं। राज्य में इस बार मानसून की सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक जून से 17 जून तक 93 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान राज्य में सामान्य रूप से 77.8 मिमी औसत बारिश होती है। मगर इस वर्ष औसत बारिश 149.8 मिमी रिकार्ड की गयी है। राज्य में सबसे ज्यादा औसत बारिश लोहरदगा में 262 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा में रिकार्ड की गयी। कोडरमा में 24 घंटों के दौरान 141.6 मिमी बारिश हुई।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि आज भी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में पूूरे राज्य में सामान्य रूप से मानसून सक्रिय है। इसके कारण लगभग हर जिले में बारिश देखने को मिल रही है। साथ ही, गंगा के मैदानी भाग और पश्चिमी बंगाल और बंगलादेश के सीमा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर भी राज्य में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दुमका में रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया।

शहर      अधिकतम तापमान       न्यूनतम तापमान

रांची               25.1                         22.7

जमशेदपुर       27.1                          24.2

मेदिनीनगर      28.3                          23.7

राज्य में जिलों मेंं औसत बारिश का रिकार्ड (01जून से 17 जून) (मिमी में)

जिला   रिकार्ड बारिश   औसत बारिश

बोकारो    155.1           77.2

चतरा      103.8            64.7

देवघर     141.9           76.9

धनबाद    214.6           89.2

दुमका     177.2           83.4

पूर्वी सिंहभूम 159.3      102.8

गढवा        142.6          45

गिरिडीह     157          71.4

गोड्डा        106.3          75.1

गुमला       88.1           87.9

हजारीबाग 185.8          85.5

जामताड़ा    251.3        90.7

खूंटी          114.1         85.9

कोडरमा      224.3       72.2

लातेहार      156.3        62.7

लोहरदगा     262          68.4

पाकुड        135.1       102.1

पलामू         150.9        41.3

रामगढ़         170.4       81.4

रांची          164.7          80.4

साहिबगंज       148         111.2

सरायकेला-खरसावां 111.9   91.5

सिमडेगा    225.3             78.2

पश्चिमी सिंहभूम 91              82.1

कुल         149.8           77.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.