Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update : आज से कमजोर पड़ सकता है मानसून, राज्य के दो जिलों में सूखे के हालात

Jharkhand Weather Update. आज यानी शुक्रवार से राज्य में मानसून की स्थिति एक बार फिर से कमजोर पड़ सकती है। बरसात का मौसम लगभग बीतने को है। इसके बाद भी राज्य के नौ जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से 20 से ज्यादा कम बारिश हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 09:50 AM (IST)
Jharkhand Weather Update : आज से कमजोर पड़ सकता है मानसून, राज्य के दो जिलों में सूखे के हालात
झारखंड में आज से मानसून के कमजोर पड़ने का अनुमान है।

रांची, जासं।  आज यानी शुक्रवार से राज्य में मानसून की स्थिति एक बार फिर से कमजोर पड़ सकती है। बरसात का मौसम लगभग बीतने को है। इसके बाद भी राज्य के नौ जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से 20 से ज्यादा कम बारिश हुई है। इसमें से दो जिलें देवघर और गुमला ऐसे हैं जहां सामान्य से 50 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। इन दो जिलों में सूखे के जैसे हालात बन रहे हैं।

loksabha election banner

खेत में खड़े धान के पौधे पानी की कमी के कारण पीले पड़ रहे हैं। वहीं मक्कई और मौसमी सब्जियों की खेती भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुई है। इसके अलावा चतरा में 32, बोकारो में 22, गढ़वा में 23, जामताड़ा में 22, खूंटी में 25, पाकुड़ में 30 और सरायकेला-खरसावां में 28 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से लेकर 24 सितंबर राज्य में 1016 मिमी बारिश अपेक्षित थी। मगर सामान्य से 13 प्रतिशत कम 888.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है।

कैसा रहेगा आज का दिन

मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार शुक्रवार को राजधानी रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दोपहर बाद एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके साथ ही राज्य के लगभग सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पाकुर और साहेबगंज में बारिश की गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा शुक्रवार की सुबह दुमका, साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ में वज्रपात की संभावना जारी करते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के मोहारो में 82.2 मिमी रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा गोड्डा में 50 मिमी, राजमहल और जमशेदपुर एमओ में 40 मिमी, दुमका में 30, हजारीबाग में 20 और रांची समेत अन्य जिलों में 10 मिमी के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके साथ ही राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 22.6 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 33.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.