MLA बंधु तिर्की बोले, आदिवासी समुदाय ने भाजपा को नकारा Ranchi News
विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि मतदान के आंकड़ों से पता चलता है कि आदिवासी समुदाय भाजपा के प्रति काफी आक्रोशित था। इसी का नतीजा है भाजपा को मात्र दो सीटें मिली।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 12:08 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 12:08 PM (IST)
रांची, जासं। 19 वर्ष बाद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 28 सीटों में 26 सीटों पर आदिवासियों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। इसी का नतीजा है, भाजपा को मात्र दो सीटें मिली। मतदान के आंकड़ों से पता चलता है कि आदिवासी समुदाय भाजपा के प्रति काफी आक्रोशित था। ये बातें मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कही। बंधु शुक्रवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इस हश्र के पीछे जल, जंगल और जमीन का मामला है। 13 फरवरी 2018 को रघुवर सरकार ने आदिवासी विकास समिति व ग्राम विकास समिति बनाकर पेसा कानून के साथ छेड़छाड़ की थी। ग्राम सभा के अधिकारों पर अतिक्रमण किया गया था। कहा कि 13 मार्च 2018 को पूर्व की सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को भंग करना चाहिए। यह पंचायती राज पर अतिक्रमण है। ग्राम सभा इस प्रकार काम नहीं कर सकती। तिर्की ने कहा कि ट्राइबल सब प्लान व शिड्यूल कास्ट सब प्लान की राशि का डायवर्सन भी रोकना होगा।
लैंड बैंक मामले में आयोग का गठन करे सरकार
विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा बनाए गए लैंड बैंक की समीक्षा करने की जरूरत है। राज्य सरकार लैंड बैंक मामले में जल्द से जल्द एक आयोग का गठन कर उसमें जमीन से संबंधित विशेषज्ञों को शामिल करे।
झारखंड में बाहरी लोगों का हो सर्वे
डोमिसाइल के मुद्दे पर विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में बाहरी लोगों का सर्वे होना चाहिए। आरक्षण का पहला लाभ झारखंडियों को मिलना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें