Move to Jagran APP

मिताली घोष के गीतों में झूमे लोग, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

़शहर के चडरी तालाब मे ंधूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। व्रतियों ने अ‌र्घ्य दिया। इस दौरान मशहूर लोक गायिका मिताली घोष ने अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:59 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:59 AM (IST)
मिताली घोष के गीतों में झूमे लोग, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
मिताली घोष के गीतों में झूमे लोग, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

जासं, रांची : चडरी तालाब में छठ महापर्व धूमधाम से मना। लोक गायिका मिताली घोष की मदमस्त आवाज ने वहां उपस्थित लोगाों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक कार्यक्रम चला, मिताली ने छठ गीतों से समां बांध दिया। मंगलवार को शाम में अ‌र्घ्य से पूर्व चडरी सरना समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ महापर्व एवं छठ घाट का उद्धाटन चडरी सरना समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया।

loksabha election banner

महापर्व के दौरान छठव्रतियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए चडरी सरना समिति के सदस्य घाट के ईद-गिर्द नजर बनाए हुए थे। इसमें राची जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद थी। निगम द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी।

राची नगर निगम द्वारा चडरी छठ घाट में स्वच्छता अभियान का नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। मंच उद्घाटन के मौके पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सबलु मुंडा, केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, रवि मुंडा, राहुल मुंडा, प्रकाश मुंडा, सागर कच्छप, धाना नायक, राजेश मुंडा, आकाश मुंडा, परमानंद लिंडा, शकर लिंडा, अमर मुंडा, सुरज मुंडा और प्रदीप मुंडा मौजूद थे।

राची कोल जतरा में दिखी आदिवासी सांस्कृतिक छटा

चडरी सरना समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम में चडरी तालाब के पास राची कोल जतरा का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी संस्कृति का जीवंत स्वरूप दिखा।

चडरी मौजा के पहान विल्टू पहान, खुटकू पहान, छोटू पहान, विकास पहान, गुड्डू पहान द्वारा अपनी परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ संपन्न कराकर जतरा का शुभारंभ किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.