Move to Jagran APP

रांची की महिला यात्री से बदसलूकी, टाटानगर स्टेशन पर नहीं मिली मदद, रांची जीआरपी में लिखित शिकायत

रांची जमशेदपुर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से हावड़ा के बीच चलने वाली 12101 ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस में रांची की महिला यात्री से बदसलूकी की गई। इसकी शिकायत रांची जीआरपी में की गई है। इससे पूर्व जमशेदपुर जीआरपी ने शिकायत लेने से इन्कार कर दिया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 06:20 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 06:20 AM (IST)
रांची की महिला यात्री से बदसलूकी, टाटानगर स्टेशन पर नहीं मिली मदद, रांची जीआरपी में लिखित शिकायत
रांची की महिला यात्री से बदसलूकी, टाटानगर स्टेशन पर नहीं मिली मदद, रांची जीआरपी में लिखित शिकायत

जासं, रांची, जमशेदपुर : मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से हावड़ा के बीच चलने वाली 12101 ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस में शनिवार देर रात रांची की महिला से बदसलूकी की गई। महिला मुंबई से टाटानगर की यात्रा इसी ट्रेन में कर रही थी। इस दौरान पास की सीट पर बैठा एक युवक लगातार उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा था। उस पर लगातार अपने घर का पता और मोबाइल नंबर देने का दबाव बना रहा था। ट्रेन जब राउरकेला स्टेशन पहुंची तो महिला ने इसकी शिकायत रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर की। किसी तरह से चुपचाप अपनी यात्रा पूरी की और शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे टाटानगर स्टेशन पर पहुंचीं और सीधे जीआरपी कार्यालय पहुंचीं। लेकिन जीआरपी ने उसकी शिकायत लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला रांची पहुंचीं। रांची में जीआरपी में लिखित शिकायत की और आरोपी लड़के का कोच नंबर, बर्थ नंबर के साथ शिकायत दर्ज कराई।

loksabha election banner

दिल्ली से रांची लौटे युवक से अपराधियों ने झपटा बैग

तुपुदाना : हटिया रेलवे स्टेशन के पास लूट की एक दूसरी घटना भी हुई है। दिल्ली से रांची लौटा एक युवक हटिया स्टेशन से बाहर निकलकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान स्टेशन रोड में बाइक सवार अपराधी पहुंचे। उनका छोटा हैंडबैग छीना और फरार हो गए। युवक अपराधियों के पीछे दौड़ा, लेकिन अपराधी बाइक से तेजी से भाग निकले। इसके बाद युवक जगन्नाथपुर थाना पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज करायी। इधर, पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.