रांची एयरपोर्ट से नाबालिग लड़की बरामद, अपहरणकर्ता भी पुलिस की गिरफ्त में
बीते 21 नवंबर को पलामू से अगवा की गई लड़की को पुलिस ने रांची एयरपोर्ट परिसर से बरामद कर लिया है। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 01:18 PM (IST)
रांची, जेएनएन। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव से अपहृत 17 वर्षीया नाबालिग लड़की को रांची एयरपोर्ट से बरामद कर लिया गया है। साथ ही अपहरणकर्ता को पकड़ लिया गया। अपहरणकर्ता चैनपुर थाना के चांदो गांव निवासी अलाउद्दीन अंसारी का पुत्र तैयबुद्दीन अंसारी है। अपहरण कर्ता व अपहृत नाबालिग को चैनपुर थाना लाया गया। वहां शुक्रवार को अपहरणकर्ता तैयबुद्दीन को पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।
चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि 21 नवंबर 2018 को चैनपुर थाना में तैयबुद्दीन पर षडयंत्र कर नाबालिग लड़की का कॉलेज जाने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था। इस बाबत अपहृत के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित तैयबुद्दीन को रांची हवाई अड्डा परिसर से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें