121 करोड़ बढ़ी खान विभाग की आमदनी
राज्य ब्यूरो, रांची : खान विभाग की सख्ती काम आई है और ऐसा लग रहा है कि पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो, रांची : खान विभाग की सख्ती काम आई है और ऐसा लग रहा है कि पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन हो सकता है। विभाग पिछले दो वर्षो से लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। इसका एक बड़ा कारण कुछ खदानों में उत्पादन बंद रहना भी है। पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने सख्ती शुरू की थी और यही कारण है कि इस बार बेहतर उम्मीदें दिख रही हैं। विगत वर्ष मई महीने तक हुई आमदनी के लिहाज से इस वर्ष विभाग को 121 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुए हैं।
बेहतर प्रदर्शन करनेवाले जिलों में एक बार फिर धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़ और चाईबासा का नाम आगे है। इन जिलों में कोयला और आयरन ओर से सरकार को हमेशा बेहतर राजस्व मिलता रहा है। धनबाद में पिछले वर्ष की तुलना में विभाग को 24 करोड़ रुपये अधिक मिले हैं। यह पिछले वर्ष और इस वर्ष के अप्रैल व मई महीने में हुई आमदनी का तुलनात्मक ब्यौरा है। विभाग राजस्व बढ़ाने के और उपायों पर भी विचार कर रहा है एवं कुछ नए खदान भी इस वित्तीय वर्ष शुरू किए जा सकते हैं। ज्ञात हो कि कम राजस्व उगाही के कारण इस वित्तीय वर्ष में विभाग का लक्ष्य बढ़ाया नहीं गया और इसे पिछले वित्तीय वर्ष की तरह 85 सौ करोड़ ही रखा गया है।
जिला वित्तीय वर्ष वित्तीय वर्ष
का नाम 2017-18 2018-19
धनबाद 147.76 171.23
बोकारो 27.21 22.24
गिरिडीह 2.34 1.51
हजारीबाग 2.19 22.15
रामगढ़ 34.91 101.25
चतरा 30.97 36.35
कोडरमा 0.67 1.55
रांची 11.33 2.89
खूंटी 1.90 0.80
लोहरदगा 0.59 1.10
गुमला 1.99 3.17
सिमडेगा 2.06 2.14
जमशेदपुर 2.53 5.03
चाईबासा 68.27 75.98
सरायकेला 1.94 1.43
पलामू 3.39 11.19
लातेहार 3.62 0.66
गढ़वा 1.04 3.97
दुमका 2.09 2.94
जामताड़ा 0.41 0.40
गोड्डा 1.20 1.50
पाकुड़ 2.25 5.15
साहेबगंज 6.42 3.08
देवघर 0.41 0.94
कुल 357.60 478.73