Move to Jagran APP

सेवा कार्य में लगे श्री महावीर मंडल के लोगों को सम्मानित करेंगे मिलिंद परांडे

श्री महावीर मंडल के लोगों को विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडडे सम्मानित करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 02:04 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:17 AM (IST)
सेवा कार्य में लगे श्री महावीर मंडल के लोगों को सम्मानित करेंगे मिलिंद परांडे
सेवा कार्य में लगे श्री महावीर मंडल के लोगों को सम्मानित करेंगे मिलिंद परांडे

जागरण संवाददाता, रांची : श्री महावीर मंडल के तत्वावधान में मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के सेवा कार्य के 100 दिन पूरे होने पर गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लॉकडाउन एक से दो जुलाई तक 100 दिनों के सेवा कार्य का विवरण बताया गया। निर्णय लिया गया कि श्री महावीर मंडल के द्वारा किए गए सेवा कार्य का समापन 101 वें दिन अनाथ आश्रम के बच्चों के बीच कॉपी, पेन एवं सुरक्षा किट का वितरण कर किया जाएगा। 101 दिनों तक सेवा कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे सम्मानित करेंगे। बैठक का संचालन राहुल सिन्हा चंकी ने किया। देशभक्ति गीतों से किया शहीदों को नमन

prime article banner

जागरण संवाददाता, रांची : कुशवाहा धर्मशाला चुटिया में गुरुवार को देशभक्ति संगीत का आयोजन क्षेत्र के आम लोगों ने किया। इसमें गलवन घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अपनी संगीत मंडली के साथ पद्मश्री मुकुंद नायक ने अपने गीतों से शहीदों को नमन किया। उन्होंने चीनी समान के बहिष्कार की अपील की। रांची के विधायक सीपी सिहं ने शहीदों को नमन किया और कहा कि आम जनता अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर चीनी सामान का बहिष्कार करे ताकि चीन को अर्थिक चोट लगे। आयोजन में भाजपा चुटिया मंडल अध्यक्ष छत्रधारी महतो, मुनचुन राय, रवि सिंह, जनार्दन शाह, सुजीत शर्मा, गौतम देव, राजदीप महतो, कौशल चौधरी, प्रमोद राय, अमित सिंह, अनिता वर्मा, रेखा महतो, ममता देवी, अनिता देवी, पिंटू सिंह, किशोर नायक, अरुण नायक, धंजु नायक, नंदकिशोर साहू, राजेश सिन्हा, अमित वर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.