Move to Jagran APP

Weather Alert: धनतेरस पर बारिश के आसार, जानिए अपने जिले का हाल

पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी व दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। निम्न दाब क्षेत्र बनने से कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 05:18 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 05:18 PM (IST)
Weather Alert: धनतेरस पर बारिश के आसार, जानिए अपने जिले का हाल
Weather Alert: धनतेरस पर बारिश के आसार, जानिए अपने जिले का हाल

रांची, जासं। मौसम विभाग ने 24 व 25 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी व दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने से कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को राज्य के पश्चिमी जिलों (सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा), मध्य जिलों (रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद), उत्तरी जिलों (चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह) व उत्तर-पूर्वी जिलों (जामताड़ा) में एक-दो स्थान पर भारी बारिश (64.5-204.4 मिमी.) होने की संभावना है। जबकि 25 अक्टूबर को पश्चिमी जिलों (सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू), मध्य जिलों (रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद), उत्तरी व उत्तर-पूर्वी जिलों (चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़) में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (64.5-115.4 मिमी.) होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी व दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है, जो समुद्रतल से ऊपर 5.8 किमी. क्षेत्र में स्थित है। आगामी 24 घंटों में यह सिस्टम अत्यधिक प्रभावी होगा और उत्तर-उत्तर पश्चिम होते हुए आंध्र प्रदेश के समुद्री तट की ओर बढ़ेगा।

मंगलवार का तापमान (डेेसी. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची       29.8        19.0

जमशेदपुर  33.0        23.0

डालटनगंज 30.1        21.9

बोकारो     29.1        19.6

चाईबासा   30.8        21.2

दुमका      28.4        20.6

आद्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची         83        64

जमशेदपुर    82        65

डालटनगंज   90        65  

बोकारो       92        88

चाईबासा     91        87


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.