Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कारकेड में होंगी Mercedes, Range Rover और 12 Fortuners

जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के कारकेड की कुल 18 गाड़‍ियां बदली जाएंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी स्वीकृति भी दे दी है। इस मद में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। आइए जानते हैं और क्‍या क्‍या कवायद हो रही है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 05:00 AM (IST)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कारकेड में होंगी Mercedes, Range Rover और 12 Fortuners
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कारकेड में के ल‍िए नई गाड़‍ियों की खरीदारी होगी।

रांची, (दिलीप कुमार)। झारखंड के मुख्यमंत्री के कारकेड में अब चमचमाती हुई नई गाडिय़ां होंगी। इनमें एक लैंड रोवर (रेंज रोवर) डिस्कवरी, एक मर्सिडिज बेंज जीएलएस-400डी 4 मैटिक, 12 फाच्र्यूनर व चार एंबुलेंस तथा इसुजू-डी मैक्स गाडिय़ां होंगी। विभागीय मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन सभी 18 गाडिय़ों की खरीदारी के लिए स्वीकृति दे दी है। खरीदारी की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय के स्तर से होगी। इन गाडिय़ों की खरीद पर करीब 10 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के कारकेड में अभी 25 गाड़‍ियां

वर्तमान में मुख्यमंत्री के कारकेड में 25 गाडिय़ां हैं। इनमें 18 गाडिय़ां बेहद पुरानी हैं। इनमें कुछ तकनीकी खराबी होती रही है, जिसके चलते इन गाडिय़ों को बदलने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के ²ष्टिकोण से गाडिय़ों को बदलने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए तैयार प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री के कारकेड में पहले से जो गाडिय़ां हैं, वह 10-11 साल पुरानी हैं। इन्हें बदले जाने की आवश्यकता को अनिवार्य बताते हुए तत्काल बदलने पर सीएम की सुरक्षा समिति ने बल दिया था और इससे संबंधित अनुशंसा की थी।

मुख्यमंत्री को मिली हुई है जेड प्लस सुरक्षा

झारखंड के मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। गत वर्ष उनके काफिले पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा का आकलन किया गया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और पुख्ता की गई थी। मुख्यमंत्री का काफिला बेहद संवेदनशील होता है, ऐसी स्थिति में गाडिय़ों के खराब पड़ते रहने से सुरक्षा संबंधित चूक से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखकर ही कारकेड की पुरानी गाडिय़ों को बदलने का निर्णय लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.