Move to Jagran APP

इंफ्रा और सेफ्टी के मामले में बेहतर है रांची, महिलाओं की सुरक्षा है चुनौती

रांची को अर्थव्यवस्था के मामले में 3.19 अंकों की रेटिंग मिली है, वहीं शिक्षा के मामले में उसे 3.31, स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में 3.19, बुनियादी सेवाओं के मामले में 3.15 और सुरक्षा के मामले में 3.06 अंकों की रेटिंग मिली है।

By Krishan KumarEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 06:00 AM (IST)
इंफ्रा और सेफ्टी के मामले में बेहतर है रांची, महिलाओं की सुरक्षा है चुनौती

अपने झरनों के लिए मशहूर झारखंड राज्य की राजधानी रांची 'माय सिटी माय प्राइड' अभियान के दस शहरों में छठे नंबर पर काबिज है। लिवेबिलिटी सर्वे रिपोर्ट में 3.18 का स्कोर हासिल करके यह खूबसूरत शहर बदलाव की मांग कर रहा है। शहर के लोगों को लगता है कि अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। सर्वे में शहर की रेटिंग को 1 से 5 अंकों के स्केल पर मापा गया था, जिसमें रांची को 3.18 अंक मिले हैं।

loksabha election banner

कुल दस शहरों को लेकर किए गए इस सर्वे में लोगों को पांच अहम मानकों पर अपने-अपने शहरों की रेटिंग को तय करने का विकल्प दिया गया था। बुनियादी सेवाओं और सुरक्षा के मामले में रांची की स्थिति अन्य मानकों के मुकाबले ज्यादा बेहतर नजर आती है। सर्वे में रांची इन दोनों मोर्चे पर चौथे पायदान पर मौजूद रहा, जबकि अर्थव्यवस्था और शिक्षा के मामले में रांची की रैंकिंग 7वीं रही। पांचों मानकों में सबसे कम रैंकिंग स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रही, जहां लोगों ने रांची शहर को 8वें पायदान पर रखा है।

रांची को अर्थव्यवस्था के मामले में 3.19 अंकों की रेटिंग मिली है, वहीं शिक्षा के मामले में उसे 3.31, स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में 3.19, बुनियादी सेवाओं के मामले में 3.15 और सुरक्षा के मामले में 3.06 अंकों की रेटिंग मिली है।

शिक्षा में अव्वल
लोगों का मानना है कि शिक्षा के मामले में रांची की स्थिति उनकी उम्मीदों के मुताबिक है। शहर में मौजूद स्कूलों की संख्या को लेकर रांची को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। इस मामले में रांची की रेटिंग 3.64 रही है।
वहीं प्रदूषण की बढ़ती समस्या के बीच रांची की आबोहवा को लोगों ने बेहतर बताया है। वायु की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने रांची को 3.46 अंक दिए, जो शहर की दूसरी सबसे बेहतरीन रेटिंग रही। कार्य संस्कृति या वर्क कल्चर को लेकर लोगों की उम्मीदों के मामले में रांची को 3.41 अंक मिले।

किफायती आवास, खाने-पीने को लेकर होने वाले खर्च और परिवहन-व्यवस्था के मामले भी रांची की स्थिति ठीक रही। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अस्पतालों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं को लेकर रांची की स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आई। इस मामले में लोगों ने 3.36 अंकों की रेटिंग दी है।

महिलाओं की सुरक्षा अहम मुद्दा
रात में महिलाओं के आने-जाने के लिहाज से सुरक्षा के मामले में रांची की मौजूदा स्थिति को लेकर लोगों में असंतुष्टि नजर आई। इस मोर्चे पर रांची की रैंकिंग सबसे कम रही, जहां लोगों ने इस शहर को पांच में से 3.02 अंकों की रेटिंग दी है। दूसरी खराब स्थिति शहरों में मौजूद फुटपाथ को लेकर रही, जहां लोगों ने रांची को 3 अंक दिए हैं। सीसीटीवी कवरेज पर भी लोग संतुष्ट नहीं हैं और उनका मानना है कि इस दिशा में बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।

रोजगार है बड़ी चुनौती
स्थानीय अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर लोगों ने रांची की स्थिति को कमजोर माना। सर्वे में लोगों ने रोजगार के मामले को लेकर रांची की स्थिति को खराब बताया, और पांच में से 2.96 अंक दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.