Jharkhand: मारवाड़ी युवा मंच ने शुरू की ऑक्सीजन सेवा, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
Jharkhand Hindi Samachar Ranchi Latest News झारखंड प्रांत के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि झारखंड सरकार के हर जनसेवा कार्य में मारवाड़ी युवा मंच प्रांत के 61 शाखाओं के हर पदाधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
रांची, जासं। Jharkhand Hindi Samachar, Ranchi Latest News झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के तहत झारखंड प्रदेश की सभी शाखाओं द्वारा ऑक्सीजन सेवा (जिसका नाम जीवनधारा दिया गया है) का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। मंत्री ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में मारवाड़ी युवा मंच जो कार्य कर रहा है, वह बहुत ही सराहनीय एवं जनसेवा का उत्तम परिचय है। उन्होंने कहा कि जीवनधारा मंच का एक उत्तम कार्यक्रम है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने कहा कि पूरे राष्ट्र में मारवाड़ी युवा मंच अपनी कर्तव्यनिष्ठा के साथ एक-एक प्राणों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
झारखंड प्रांत के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि झारखंड सरकार के हर जनसेवा कार्य में मारवाड़ी युवा मंच प्रांत के 61 शाखाओं के हर पदाधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। वैक्सीनेशन हो या ऑक्सीजन सेवा हो या और भी किसी प्रकार की सेवा, जो अभी की परिस्थिति में जरूरी है, वह कार्य करेंगे। मंच का संचालन प्रदेश के महामंत्री अरुण गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष विवेक लीला ने ऑनलाइन किया। यह जानकारी रांची शाखा के सह सचिव अमित शर्मा ने दी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रोहित शारदा, अर्जुन सिंघानिया, विशाल पड़िया, सचिन मोतीका, रांची शाखा के अध्यक्ष दीपक गोयनका, सचिव नीरज अग्रवाल सहित अन्य ऑनलाइन शामिल हुए।