Move to Jagran APP

Jharkhand: रांची में मारवाड़ी युवा मंच ने वृद्धजनों के साथ मनाई दीपावली

Jharkhand दीपावली के डीएवी नंदराज स्कूल स्तिथ वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सदस्यों ने खुशियों को साझा किया। आश्रम में वृद्धजनों ने दिल खोलकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। वृद्धों ने पूरे कैंपस में दीप जलाकर पर्व की खुशियां मनाईं।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 11:33 AM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 11:33 AM (IST)
Jharkhand: रांची में मारवाड़ी युवा मंच ने वृद्धजनों के साथ मनाई दीपावली
दीपावली के पूर्व ओल्ड ऐज होम में वृद्धजनों के साथ मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सदस्यों ने खुशियां मनाई।

रांची, जासं। दीपावली के पूर्व डीएवी नंदराज स्कूल स्तिथ वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सदस्यों ने खुशियों को साझा किया। आश्रम में वृद्धजनों ने दिल खोलकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान संस्था में मौजूद वृद्धों ने पूरे कैंपस में दीप जलाकर पर्व की खुशियां मनाईं। इसके साथ ही संस्था ने सभी वृद्धजनों को उपहार के साथ कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और मिष्ठान की व्यवस्था की।

loksabha election banner

कार्यक्रम के बीच में वहां उपस्थित वृद्धजनों को कई खेल खेलाया गया और जितने वाले को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल और सौरभ सरावगी के देखरेख में कार्यक्रम आयोजित की गई।

मंच के अध्यक्ष दीपक गोयनका ने बताया कि इस दौरान कुछ बुजुर्गों से रूबरू होने पर एहसास हुआ कि जिन्हें उनके अपनों ने तो ठुकरा दिया, लेकिन ये फिर भी छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहें हैं। बुजुर्गों ने बताया कि भले ही हमसब एक परिवार से नहीं है, लेकिन आश्रम में सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। सभी अलग-अलग स्थानों से आए हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी त्योहार को अपने अंदाज में हम सभी सेलिब्रेट करते है। धनतेरस से दीपावली तक सभी लोग वृद्धा आश्रम में बने मंदिर में घंटो तक भजन गाकर अपनों की खुशियों की कामना करते हैं।

मंच के सह-सचिव अमित शर्मा ने बताया कि वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। वहां रहने वाले बुजुर्ग बेहद खुश हुए और कुछ क्षण के लिए अपने तनाव, दर्द भूल कर भक्ति में लीन हो गए। लेकिन, ये फिर भी छोटी-छोटी खुशियों से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं। दीपावली को एक अलग तरीके से मनाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाना सबसे बड़ी खुशी की बात है। वृद्ध-वृद्धाओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौके पर निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंघानिया, विशाल पाडिया, उपाध्यक्ष विकाश अग्रवाल,सह- सचिव अमित शर्मा कार्यकारिणी सदस्य आशीष डालमिया, विशाल महलका, अरुण पोद्दार,सिद्धान्त तोदी,विमल अग्रवाल रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल,विकाश गोयल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.