Move to Jagran APP

पति से फोन पर हुआ झगड़ा, तो विवाहिता ने फांसी लगाई

रातू रोड न्यू मधुकम स्थित मुंडला पहाड़ के पास एक विवाहिता ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। विवाहिता का नाम अनीता देवी (23) है। वह मायके में रह रही थी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 10:32 AM (IST)
पति से फोन पर हुआ झगड़ा, तो विवाहिता ने फांसी लगाई
पति से फोन पर हुआ झगड़ा, तो विवाहिता ने फांसी लगाई

रांची, जासं। राजधानी रांची के रातू रोड न्यू मधुकम स्थित मुंडला पहाड़ के पास की एक विवाहिता ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। विवाहिता का नाम अनीता देवी (23) है। वह मायके में रह रही थी। मायके में ही उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या की है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर अनीता ने आत्महत्या की है। मृतक की मां निर्मला देवी के बयान पर मामले में सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

loksabha election banner

निर्मला देवी ने बताया कि अनीता की शादी दो वर्ष पहले विनोद कुमार से हुई थी। शादी के बाद पति द्वारा प्रताडि़त किए जाने की वजह से वह छह महीने के भीतर ही मायके आकर रह रही थी। इस बात को लेकर भी अनीता का उसके पति से विवाद होता रहता था। घटना से पहले पति से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसने कमरे में आतमहत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच क्या बात हुई। इसकी जानकारी नहीं है।

मां ने बेटी को फंदे से झूलते देखा 

विवाहिता अनीता ने बुधवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। अनीता के कमरे में जाने के बाद मां निर्मला देवी थोड़ी देर बाद उसके कमरे में गई तो देखा कि बेटी फंदे से झूल चुकी है। मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी जुटे। उसे उतारकर आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.