Move to Jagran APP

रांची में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में Ranchi News

Jharkhand News मृतका की मां विभा पांडे ने बताया है कि शादी के समय दहेज के रूप में 11 लाख रुपये नगद और 5 लाख का सामान दिया था। इसके बाद भी पति मारपीट करता था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 09:20 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 09:24 AM (IST)
रांची में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में Ranchi News
रांची में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में Ranchi News

रांची, जासं। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली में रहने वाली एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका का नाम दीपिका कुमारी है। इसे लेकर विवाहिता की मां विभा पांडे ने दामाद अवनीश कुमार दुबे और उनकी बहन पूनम दुबे पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। हालांकि महिला की मौत में अबतक पति की कोई संलिप्तता स्पष्ट नहीं हुई है।

loksabha election banner

पुलिस को दिए गए बयान में मृतका की मां विभा पांडे ने बताया है कि सात सितंबर की शाम दीपिका की ननद पूनम ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि दीपिका कुछ खा ली है। सूचना के बाद खूंटी जिला की मुरहू निवासी विभा पांडे रांची पहुंची तो पता चला कि उसकी बेटी बूटी मोड़ स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती है। मेडिका पहुंचने पर पता चला कि दीपिका की मौत हो चुकी है। मृतका की मां विभा पांडे ने पुलिस को यह भी बताया है कि शादी के समय दामाद को दहेज के रूप में 11 लाख रुपये नगद और 5 लाख रुपये का सामान दिया था।

शादी के कुछ दिन बाद से ही अवनीश ने शराब के नशे में पत्नी दीपिका कुमारी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। दीपिका के पति के अलावा ननद पूनम भी दहेज के रूप में मायके से पैसा लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करती थी। पैसा नहीं मिलने पर ननद पूनम के इशारे पर पति अक्सर ही दीपिका के साथ मारपीट करता था। विवाहिता की मां के अनुसार 18 जून 2018 को अवनीश कुमार दुबे के साथ दीपिका की शादी हुई थी। अवनीश एक मोबाइल कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने दीपिका की मां विभा पांडे का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय थाना में नहीं दी थी सूचना

शनिवार की रात आठ बजे दीपिका को लेकर ससुराल के लोग मेडिका अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी। सुखदेव नगर पुलिस को 16 घंटे बाद तक घटना की जानकारी नहीं मिल पाई थी। मेडिका पहुंचने के बाद घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को हुई तो मेडिका अस्पताल पहुंचकर मृतका की मां का बयान दर्ज किया।

बताया जाता है कि मृतका दीपिका कुमारी के पिता शशि पांडे की हत्या तीन वर्ष पहले ही की गई थी। दुकान से घर लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने मुरहू में ही लूटपाट के दौरान 6 जुलाई 2017 को गोली मार दी थी। इसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.