Move to Jagran APP

Jharkhand News: एक करोड़ का इनामी और सात राज्यों का माओवादी प्रमुख प्रशांत बोस पत्नी के साथ गिरफ्तार

Jharkhand Hindi News Crime News सात राज्यों के माओवादी प्रमुख प्रशांत बोस को पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया है। इस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 01:25 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 03:16 PM (IST)
Jharkhand News: एक करोड़ का इनामी और सात राज्यों का माओवादी प्रमुख प्रशांत बोस पत्नी के साथ गिरफ्तार
Jharkhand Crime News प्रशांत बोस को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव प्रशांत बॉस और उनकी पत्नी शीला मरांडी को सरायकेला से गिरफ्तार कर लिया गया है। सात राज्यों के प्रमुख प्रशांत बॉस भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो मेंबर हैं और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। पुलिस सूत्रों ने प्रशांत बोस की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सरायकेला के कुख्यात उग्रवादी महाराज प्रमाणिक की निशानदेही पर झारखंड पुलिस की टीम ने प्रशांत बोस को सरायकेला से दबोचा है।

loksabha election banner

महाराज प्रमाणिक दो माह पहले झारखंड पुलिस के सामने अनधिकृत रूप से आत्मसमर्पण कर चुका है। उसकी निशानदेही पर झारखंड पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। यही वजह है कि महाराज प्रमाणिक को अधिकृत रूप से आत्मसमर्पण नहीं कराया जा रहा है। वह माओवादियों का जोनल कमांडर है। इस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

प्रशांत बोस सात राज्‍यों झारखंड, बिहार, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओड‍िशा और महाराष्‍ट्र का प्रमुख है। झारखंड पुलिस को नक्‍सलियों और माओवादियों के खिलाफ लगातार सफलता मिलती जा रही है। इससे राज्‍य में नक्‍सल इलाके कम होते जा रहे हैं। साथ ही पहले जैसी नक्‍सली घटनाएं भी कम हो गई हैं।

प्रशांत बोस को कई नाम से जाना जाता है। इसे किसन दा, महेश आदि‍ नाम से भी पुकारा जाता है। प्रशांत बोस एक करोड़ का इनामी तीसरा माओवादी है, जो गिरफ्तार हुआ है। इससे पहले एक करोड़ का इनामी अरविंद जी बूढ़ा पहाड़ पर बीमारी से मर गया था। एक करोड़ का इनामी सुधाकर उर्फ सुधाकरण ने तेलंगाना सरकार के सामने अपनी पत्नी नीलिमा (25 लाख की इनामी) के साथ आत्मसमर्पण किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.