Move to Jagran APP

Jharkhand: मंजूनाथ भजंत्री फिर बने देवघर के उपायुक्त, निशिकांत दूबे ने दिया है विशेषाधिकार हनन नोटिस

Nishikant Dubey BJP MP मंजूनाथ भजंत्री देवघर के नए उपायुक्त होंगे। उन्‍हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाकर नैंसी सहाय को उपायुक्त बनाया गया था। सोमवार को कार्मिक विभाग ने मंजूनाथ भजंत्री को फिर से देवघर उपायुक्त के पद पर पदस्थापना की अधिसूचना जारी की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 03:48 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 08:06 PM (IST)
Jharkhand: मंजूनाथ भजंत्री फिर बने देवघर के उपायुक्त, निशिकांत दूबे ने दिया है विशेषाधिकार हनन नोटिस
Nishikant Dubey BJP MP: भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की नोटिस के बीच मंजूनाथ भजंत्री देवघर के उपायुक्त बनाए गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Nishikant Dubey BJP MP मंजूनाथ भजंत्री देवघर के नए उपायुक्त होंगे। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दरम्यान उन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया था। उनके स्थान पर नैंसी सहाय को उपायुक्त बनाया गया था। सोमवार को कार्मिक विभाग ने मंजूनाथ भजंत्री को फिर से देवघर उपायुक्त के पद पर पदस्थापना की अधिसूचना जारी की। नैंसी सहाय को स्थानांतरित करते हुए उनके पुराने पद निदेशक, पशुपालन पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन, झारखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

loksabha election banner

बता दें कि गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की विशेषाधिकार हनन की नोटिस पर लोकसभा सचिवालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। सांसद निशिकांत दूबे ने देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की है। लोकसभा सचिवालय के उप सचिव बाला गुरु जी ने केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय और झारखंड के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर 15 दिनों के भीतर इस मामले में जवाब मांगा है।

मीडिया कर्मियों के लिए रामेश्वर उरांव ने लिखा सीएम को पत्र

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने मीडिया कर्मियों की कोरोना वारियर्स का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। डा. उरांव ने लिखा है कि जान जोखिम में डालकर मीडियाकर्मी सरकार के गाइडलाइन को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और इसी प्रकार आम लोगों की तकलीफो से प्रशासन को रूबरू भी करा रहे हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मियों की तरह मीडिया कर्मी भी कोरोना वारियर्स की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे में ऐसे तमाम मीडिया कर्मियों जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर और 45 वर्ष तक हो, उन्हें तत्काल वैक्सीन लगवाया जाए। मीडिया कर्मियाें या उनके परिजनों के संक्रमित होने पर सरकार अविलंब समुचित इलाज का प्रबंध कराए। इस पत्र की प्रति स्वास्थ्य मंत्री को भी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.