Move to Jagran APP

MS Dhoni: क्रिकेटर धोनी बने ग्लोबल किसान, दुबई की थाली में सजेंगी माही के खेत की सब्जियां

MS Dhoni पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब ग्लोबल किसान बनने की राह पर हैं। रांची में उनके खेतों में उगाई गईं सब्जियों की मांग अब विदेशों में होने लगी है। सब ठीक रहा तो जल्द ही दुबई के लोगों की थाली में माही के खेतों की सब्जियां नजर आएंगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 07:09 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 08:51 AM (IST)
MS Dhoni: क्रिकेटर धोनी बने ग्लोबल किसान, दुबई की थाली में सजेंगी माही के खेत की सब्जियां
MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी।

रांची, [संजीव रंजन]। MS Dhoni, Dhoni Turns Farmer अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोडऩे वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब ग्लोबल किसान बनने की राह पर हैैं। रांची में उनके खेतों में उगाई गईं सब्जियों की मांग अब विदेशों में भी होने लगी है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही दुबई के लोगों की थाली में माही के खेतों की उगीं सब्जियां भी नजर आएंगी।

loksabha election banner

धौनी के खेतों की सब्जी टमाटर, गोभी, मटर, शिमला मिर्च के चर्चे दुबई पहुंच गए हैं। इन दिनों परिवार के साथ दुबई में छुट्टïी मना रहे धौनी से कई लोगों ने उनके खेतों की सब्जियों की मांग की है। यहां तक की कुछ कंपनियों ने माही के खेतों की सब्जियां बेचने के लिए भी हाथ बढ़ाया है। अभी इस पर बात चल रही है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस पर निर्णय हो जाएगा।

धौनी भी चाहते हैैं कि उनके खेतों में उत्पादित सब्जियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी उपलब्ध हों। सूत्रों की मानें तो दुबई प्रवास के दौरान जब माही को पता चला कि उनकी सब्जी के चर्चे यहां तक पहुंच गए हैं, तो उन्होंने वहां अपने कुछ मित्रों से इस संबंध में राय मशवरा किया। इसके बाद वे ऐसे कंपनी की तलाश में लगे, जो उनकी सब्जी की मार्केटिंग कर सकें।

रांची के बाजारों में बिक रही हैं सब्जियां

माही के खेतों में उगाई सब्जियां रांची में बिक रही हैं। लोग चाव से इसकी खरीददारी कर रहे हैैं। जैविक खेती के कारण इन सब्जियों की मांग ज्यादा है। धीरे-धीरे उत्पादन बढऩे के बाद सब्जियों का कुछ हिस्सा दुबई भेजा जाएगा। धौनी के करीबी  सूत्रों ने बताया कि झारखंड कृषि विभाग भी उनके खेतों में उगाई सब्जियों को विदेशी बाजार देने पर विचार कर रहा है।

राज्य सरकार ने इसके लिए एक एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। इधर, बाजार समिति के सूत्रों ने बताया कि धौनी की सब्जियों को विदेश भेजने से यहां के किसानों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। अगर धौनी अपनी सब्जी विदेश भेजेंगे, तो अन्य किसान भी इस राह पर आगे बढ़ेंगे। माही के कारण बाहर सब्जी भेजने का मार्ग प्रशस्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.