Move to Jagran APP

क्र‍िकेटर महेंद्र स‍िंंह धोनी ने खरीदी विंटेज लैंड रोवर थ्री कार, जान‍िए- इसकी व‍िशेषता

Dhoni car collection कार और बाइक के शौकीन क्रि‍केटर महेंद्र स‍िंंह धोनी के कलेक्‍शन में अब एक और व‍िंंटेज कार शाम‍िल हो गई है। इस कार को देख कर आप खुशी से झूम उठेंगे। आइ जानते हैं उन्‍होंने कैसे खरीद यह कार।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 02:41 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 02:41 PM (IST)
क्र‍िकेटर महेंद्र स‍िंंह धोनी ने खरीदी विंटेज लैंड रोवर थ्री कार, जान‍िए- इसकी व‍िशेषता
MS Dhoni car collection : महेंद्र स‍िंंह धोनी के कलेक्‍शन में आई एक व‍िंंटेज कार।

रांची, जागरण संवाददाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कार और बाइक के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। शुरू से ही वह क्र‍िकेट के साथ-साथ कार और बाइक के भी दीवाने रहे हैं। नई और पुरानी गाड़‍ियों को खरीदना उनका शौक रहा है। इस कारण वह अक्‍सर सुर्ख‍ियों में भी बने रहते हैं।

prime article banner

देखते ही रह जाएंगे आप धोनी के कार

महेंद्र स‍िंंह धोनी के पास एक नहीं, बल्‍क‍ि कई लग्‍जरी कारों और बाइकों का कलेक्‍शन है। इन्‍हें देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इन नए और पुराने वाहनों को धोनी काफी प्‍यार करते हैं। इन्‍हें बेहद सलीके से संभाल कर रखते हैं। इनके पास एक शानदार कलेक्‍शन है।

कार और बाइक खरीदना बन गया शौक

महेंद्र स‍िंंह धोनी के ल‍िए कार और बाइक खरीदना शौक रहा है। यही कारण है कि वह अपनी लग्जरी कार और महंगी बाइक खरीदने को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनके पास बड़ी संख्‍या में कार और बाइक उपलब्‍ध है। इनमें हर तरह के शानदार माडल म‍िल जाएंगे।

कलेक्‍शन में शाम‍िल हुई अब लैंड रोवर थ्री

महेंद्र स‍िंंह धोनी के इन कारों के काफ‍िले में अब एक और व‍िटेंज कार जुड़ गई है। यह देखने में बेहद शानदार है। पहली नजर में ही आपको इससे प्‍यार हो जाएगा। इसे आप एकटक देखते ही रह जाएंगे। महेंद्र स‍िंंह धोनी ने जो व‍िंंटेज कार खरीदी है उसका नाम है- लैंड रोवर थ्री।

19 दिसंबर 2021 को खरीदी थी यह कार

महेंद्र स‍िंह धोनी ने इस व‍िंंटेज कार को वर्ष 19 दिसंबर 2021 में खरीदी थी। विंटेज और क्लासिक कारों की ऑनलाइन नीलामी में उन्‍होंने इसकी बोली लगाई थी। अंतत: यह कार उनके नाम हो गई। इस नीलामी का आयोजन बिग ब्वॉय टॉयज ने किया था।

नीलामी में शाम‍िल थीं कुल 19 व‍िंंटेज कारें

जानकारी के अनुसार, इस नीलामी में 19 विंटेज कार उतारी गई थी, जिसे खरीदने के लिए भारत के कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया था। नीलामी में rolls-royce, कैडिलैक, ड्यूक,, शेवरलेट, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज बेंज आदि कारें शामिल थीं।

नीलामी में 25 लाख रुपये तक की लगी बोली

इस कार के लिए नीलामी 1 रुपये से शुरू हुई और 2500000 रुपये तक चली। इस नीलामी की बड़ी खासियत यह थी कि कई लोग यह नहीं जानते थे क‍ि विंटेज कार कहां से खरीदनी है। अध‍िकतर लोग पहली वार विंटेज कार के खरीदार थे। इस नीलामी में कुल स्टॉक के 50 प्रत‍िशत की बिक्री हुई।

फॉर्म हाउस में बना रखा है शानदार शोरूम

महेंद्र स‍िंंह धोनी कार इतने बड़े शौकीन हैं क‍ि उन्होंने इन कारों को रखने के लिए अपने फॉर्म हाउस में बकायदा एक शोरूम भी बनाया है। यह शोरूम पूरी तरह आधुनिक है। यहीं पर उनकी गाड़‍ियां सुरक्ष‍ित रखी जाती हैं। इसकी देखभाल करने के ल‍िए लोग रखे गए हैं।

यह शानदार गाड़‍ियां भी हैं इनके पास मौजूद

जानकारी के अनुसार महेंद्र स‍िंंह धोनी के पास पोर्श 911 कार के अलावा फेरारी 599 जीटीओ, पॉन्टियक फायर वर्ल्ड ट्रांस एम, हमार h2, निसान जोंगा, लैंड रोवर, ऑडी क्यू 7, फ्रीलैडर दो जैसी कई कीमती गाड़ियां उपलब्‍ध हैं। इन सभी गाड़‍ियों की वह समय समय पर सवारी करते द‍िख जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK